{"_id":"67e44b335f66da38cf03c384","slug":"hare-ped-kaatane-par-teen-kisaanon-par-kes-darj-mathura-news-c-29-1-mtr1013-373939-2025-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: हरे पेड़ काटने पर तीन किसानों पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: हरे पेड़ काटने पर तीन किसानों पर केस दर्ज
विज्ञापन
फरह (मथुरा)। थाना फरह क्षेत्र के गांव भदेरुआ में चार दिन पूर्व कुछ किसानों ने यूकेलिप्टस के 70 पेड़ व कुछ पेड़ों की टहनियाें को काट दिया था। वन विभाग ने मामले में बुधवार को थाना फरह में तीन किसानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। इस संबंध में अमर उजाला ने प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था।
गांव भदेरुआ निवासी किसानों ने अपने खेत में लगे यूकेलिप्टस के 70 हरे पेड़ काट दिए थे। वहीं कुछ पेड़ों की करीब 190 टहनियां भी काट डालीं। आरोपी पेड़ों को काटने के बाद ट्रैक्टर-ट्राॅली में भरकर ले जा रहे थे, तभी सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कटे पेड़ों और टहनियों को कब्जे में ले लिया।
तीन-चार दिन दिन तक मामले में जांच के नाम पर हीलाहवाली बरती गई। इसके बाद वन विभाग ने बुधवार को थाना फरह में किसान मुकेश, कैलाश व राजकुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। थाना प्रभारी अपराध यशपाल सिंह ने बताया वन विभाग की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।