फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hard work will be rewarded, electricity employees will be respected

Mathura News: मेहनत को मिलेगा इनाम, बिजली कर्मचारियों का होगा सम्मान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jun 2024 04:24 AM IST
विज्ञापन
Hard work will be rewarded, electricity employees will be respected
मथुरा। आग उगलती गर्मी में जब धूप में दो मिनट खड़ा होना भी मुश्किल हो रहा है। तब लोगों को बिजली आपूर्ति प्रदान करने के लिए निगम के कर्मचारी जान की परवाह किए बगैर कई फीट उंचे बिजली के खंभे पर चढ़कर काम करते हैं।
विज्ञापन


दिन हो या रात का अंधेरा। लाइट गुल होते ही जनता परेशान हो जाती है। बिजली कब आएगी। ये जानने के लिए अधिकारियों को फोन लगाती है। सूचना मिलने के बाद संबंधित क्षेत्र का कर्मचारी मौके पर पहुंचता है। किसी बात की परवाह किए बगैर लाइन को सही करने में जुट जाता है।
विज्ञापन


ऐसे में विभागीय कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए निगम अधिकारी बेहतर काम करने वाले कर्मचारियों की सूची तैयार करवा रहे हैं। 15 अगस्त को सूची में शामिल सभी कर्मचारियों को मुख्य अभियंता द्वारा सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य अभियंता संजय कुमार जैन ने बताया कि गर्मी के मौसम में बिजली आपूर्ति को सुचारू करने के लिए निगम के कर्मचारियों ने भीषण गर्मी की परवाह किए बिना दिन रात मेहनत की है। ऐसे सभी कर्मचारियों की सूची तैयार की जा रही है। 15 अगस्त को कार्यक्रम का आयोजन कर सभी मेहनती कर्मचारियों को पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed