फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hanuman Chalisa recited in protest against Bankebihari Corridor

Mathura News: बांकेबिहारी कॉरिडोर के विरोध में किया हनुमान चालीसा का पाठ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jul 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hanuman Chalisa recited in protest against Bankebihari Corridor
बांकेबिहारी कॉरिडोर के विरोध में हनुमान चालीसा का पाठ करती महिलाएं।
वृंदावन। श्री बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और प्रस्तावित न्यास के निर्माण के विरोध में मंगलवार को महिलाओं ने अपना अनूठा विरोध प्रदर्शन दर्ज कराया। महिलाओं ने मंदिर परिसर में एकत्रित होकर श्रीगोपाल सहस्त्रनाम पाठ, सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का सामूहिक पाठ किया। इसके माध्यम से उन्होंने कॉरिडोर और न्यास के गठन के प्रति अपनी असहमति और आध्यात्मिक शक्ति का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


मंगलवार को हुए विरोध में महिलाओं ने परंपरागत तरीके से धार्मिक अनुष्ठानों का सहारा लिया, जो इस बात का प्रतीक है कि वे अपनी आस्था और संस्कृति की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं। विरोध में शामिल महिलाओं का कहना था कि यह कॉरिडोर और न्यास मंदिर के मूल स्वरूप को बिगाड़ देगा। श्रद्धालुओं के लिए दर्शन-पूजन के पारंपरिक माहौल को प्रभावित करेगा। उन्होंने यह भी आशंका व्यक्त की कि इससे स्थानीय व्यापारियों और पुजारियों की आजीविका पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा।
विज्ञापन


इस आध्यात्मिक विरोध प्रदर्शन में महिलाओं ने सामूहिक रूप से प्रार्थना करते हुए अपनी बात प्रशासन तक पहुंचाने की कोशिश की। उन्होंने मांग की है कि सरकार इस योजना पर पुनर्विचार करे और स्थानीय समुदाय की भावनाओं का सम्मान करे। विरोध प्रदर्शन में मनीषा गोस्वामी, अनुराधा गोस्वामी, ममता गोस्वामी, निर्मला गोस्वामी, मोहनी गोस्वामी, मीरा गोस्वामी, किरण गोस्वामी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed