फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Half of Vrindavan submerged in flood water

Mathura News: बाढ़ के पानी में डूबा आधा वृंदावन, सड़कों से लेकर घाटों तक आफत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Half of Vrindavan submerged in flood water
भक्ति विहार कॉलोनी में भरा पानी। संवाद
वृंदावन। इन दिनों वृंदावन में यमुना ने लोगों की नींद उड़ा रखी है। यमुना के बढ़ते कदमों से लोग चिंतित हैं। तेज गति से पंख फैलाती यमुना नदी घाटों से निकलकर कॉलोनियों और सड़कों पर नजर आ रही है। कई घाटों को सुरक्षा की दृष्टि से बंद कर वहां पुलिस बल तैनात कर दिया गया है, ताकि कोई हादसा नहीं हो जाए। अब तक बाढ़ से प्रभावित दर्जनों कॉलोनियों से डेढ़ हजार से अधिक लोगों को नावों के जरिए सुरक्षित स्थानों तक पहुंचा दिया है। वहीं पशुओं को भी सुरक्षित आसरा दिया है।
विज्ञापन

वृंदावन में यमुना के बढ़ते जलस्तर ने घाटों, कॉलोनियों और संकरी गलियों को जलमग्न कर दिया है। निचले इलाकों में हालात बेहद चिंताजनक हैं। प्रशासन ने कई घाटों पर बैरिकेडिंग की है और पीएसी की तैनाती के साथ राहत एवं बचाव कार्य तेज कर दिया है। पहले तो केसी घाट को बंद किया गया था, लेकिन अब देवराहा बाबा घाट को भी बंद कर दिया है। जगन्नाथ घाट और कालिदह मार्ग में सड़कें यमुना के पानी से लबालब हो रही हैं। यहां भी प्रशासन ने बैरियर लगा दिए हैं। भक्ति विहार, घनश्याम वाटिका, श्रीजी वाटिका, टटिया स्थान की गोशाला, श्याम नगर, केशव नगर, अक्रूर धाम, मोहिनी नगर आदि क्षेत्रों के हालात खराब हो रहे हैं। पिछले दो दिनों में नावों की मदद से यहां से लगभग 1500 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया है। शहर के भीतर की सड़कों पर नावें चल रही हैं।
विज्ञापन


रातभर जाग रहे लोग, आंखों में चिंता
यमुना के बढ़ते जलस्तर ने लोगों की नींद उड़ा दी है। कई परिवारों ने पूरी रात घर खाली करने की तैयारी में काटी। बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को प्राथमिकता देते हुए उन्हें सुरक्षित केंद्रों में पहुंचाया गया है। पीने का पानी, भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था प्रशासन द्वारा की जा रही है। वृंदावन को जोड़ने वाले कई आंतरिक मार्ग अवरुद्ध हो चुके हैं। बाढ़ राहत दल, नगर निगम कर्मचारी, स्वयंसेवी संस्थाएं और पुलिस बल लगातार राहत कार्यों में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



प्रशासन की अपील – अफवाहों से बचें, सहयोग करें
जिलाधिकारी सीपी सिंह ने कहा कि नागरिक धैर्य बनाए रखें, अफवाहों से दूर रहें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें। किसी भी आपात स्थिति में हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed