फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Half naked foreign girls danced and also drink alcohol heavily in name of Holi in Vrindavan

UP: कृष्ण की पावन धरा में मर्यादा हुई तार-तार, होली के नाम पर नचाईं अर्धनग्न विदेशी बालाएं; टकराए शराब के जाम

Sat, 23 Mar 2024 11:16 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 23 Mar 2024 11:16 PM IST
सार

कृष्ण की पावन धरा वृंदावन में मर्यादाएं तार-तार हुईं। यहां पर होली के नाम पर अर्धनग्न विदेशी बालाएं नचाईं गईं। यहां नहीं शराब के जाम भी टकराए। 

विज्ञापन
Half naked foreign girls danced and also drink alcohol heavily in name of Holi in Vrindavan
होली मिलन समारोह में नृत्य करती विदेशी युवतियां - फोटो : संवाद

विस्तार

तीर्थनगरी मथुरा के वृंदावन में एक तरफ कृष्ण भक्ति के साथ होली का उल्लास छाया है। वहीं छटीकरा मार्ग स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट में इस पावन धरा पर सनातनी परंपराओं को तार-तार किया गया। होली समारोह के नाम पर अर्धनग्न विदेशी बालाओं को नचाया गया। शबाब के साथ शराब के जाम भी टकराए। इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्च भी किया। कुछ ही समय में यह वायरल हो गया। वहीं पुलिस प्रशासन इस कार्यक्रम को लेकर बेखबर है। 

विज्ञापन


ब्रज में होली की परंपराओं का समृद्ध द्वापरयुगीन है। इसे भगवान कृष्ण और राधारानी के लीलाओं से जोड़ कर मनाया जाता है। इसे देखने के लिए लाखों श्रद्धालु वृंदावन में आते हैं। इस बीच छटीकरा स्थित एक आवासीय अपार्टमेंट में होली के त्योहार की तस्वीर बिगाड़ने में कसर नहीं छोड़ी जा रही है। 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि दो दिन पहले 21 मार्च को ओमैक्स में होली के नाम पर कुछ बिल्डरों ने बैचलर पार्टी आयोजित की। इसमें विदेशी बालाओं को नचाया गया साथ ही शराब के पार्टी भी चली। सूत्रों का यह भी कहा है कि इस पार्टी में मथुरा जनपद के नामचीन बिल्डर शामिल हुए। बाकायदा पार्टी के होली इवेंट में शराब शबाब सब था। 
 

होली का आयोजन जनपद के नामचीन बिल्डर ग्रुप ने किया। दो दिन पहले होली का यह आयोजन किया गया। लाखों रुपए विदेशी बालाओं पर खर्च किए गए। पार्टी की थीम काकटेल थी। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें विदेशी बालाएं अर्धनग्न होकर नाचती नजर आ रही है। वायरल वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। 
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी आनंद कुमार शाही ने बताया कि आवासीय अपार्टमेंट में होली पार्टी के ओयाजन की कोई जानकारी नहीं है। दो बाद बाद एक पार्टी होने की सूचना मिली थी। इस संबंध में आयोजकों को बिना किसी स्वीकृति के न करने की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed