फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Half a dozen vehicles collided in fog at Jabra toll plaza

जाबरा टोल प्लाजा पर कोहरे में टकराए आधा दर्जन वाहन,

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Feb 2022 08:48 PM IST
विज्ञापन
Half a dozen vehicles collided in fog at Jabra toll plaza
मांट। यमुना एक्सप्रेसवे पर कोहरे में अलग-अलग स्थानों पर हुए हादसों में दंपती सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों में मां-बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेसवे के जाबरा टोल पर बुधवार सुबह नोएडा की ओर से जा रहे कैंटर में पीछे से कोहरे में दिखाई न देने से एक के बाद एक आधा दर्जन गाड़ियां एक दूसरे से टकरा गईं। वहां चीख पुकार मच गई। पुलिस व एक्सप्रेसवे के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए और पीछे आ रहे दूसरे वाहनों को टकराने से बचाने केे लिए आवाज व संकेत देकर दूसरी लाइन में भेजना शुरू कर दिया। इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी मची रही।

आपस में टकराने से आधा दर्जन गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई और उनमें सवार कई लोग घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया। दूसरा हादसा सुरीर क्षेत्र में माइल स्टोन 91के पास हुआ। इसमें आगरा की ओर जा रही कार सड़क पर खड़ी रोडवेज बस से टकरा गई। कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार विशाल, पत्नी रिंकी, बेटी सिद्धि और बेटा हर्ष निवासी पंचकुला गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पुलिस व रेस्क्यू कर्मी पहुंच गए और कार में फंसे घायलों को बाहर निकाल कर इलाज को अस्पताल भेज दिया। घायलों में रिंकी व सिद्धि की हालत गंभीर बताई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed