फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Hail accompanied rain strong winds intensified biting cold

Mathura News: बारिश के साथ गिरे ओले...तेज हवाओं ने बढ़ाई गलन भरी ठंड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
Hail accompanied rain strong winds intensified biting cold
मौसम में ठंडक बढ़ने और बारिश होने पर बच्चों को ढककर ले जाती महिलाएं। 
मथुरा। पश्चिमी विक्षोभ के कारण शुक्रवार की सुबह से ही मौसम में बदलाव आया। बादल छाए रहने के साथ ही हवाएं चलीं। दोपहर बाद कई स्थानों पर ओले गिरे तो कहीं बारिश हुई। बारिश से गलनभरी ठंड से लोग कांप उठे। शाम को भी कई जगह बूंदाबांदी हुई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, शनिवार को बूंदाबांदी हो सकती है। इसके बाद 27 जनवरी से मौसम में बदलाव आने के आसार हैं।
विज्ञापन

सुबह चार बजे से करीब 40 किलोमीटर प्रति घंटे से रफ्तार से हवाएं चलीं। इसके बाद कुछ देर सूरज निकला मगर फिर बादल छा गए। पूरे दिन सर्द हवाएं चलती रहीं। दोपहर 12 बजे के बाद बारिश शुरू हो गईं। इसके बाद दिन में कई बार बूंदाबांदी हुई। सुरीर सहित कई ग्रामीण अंचल में ओले भी गिरे। फसलों पर ओले बिछे नजर आए। इसके अलावा शाम को फि्र से बूंदाबांदी होने के कारण गलनभरी ठंड बढ़ गई। मंदिरों में दर्शनों के लिए उमड़े श्रद्धालु सर्दी से ठिठुरते हुए पहुंचे। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19.1 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के अनुसार, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ का असर रविवार तक रह सकता है। 27 से 29 जनवरी तक फिर से बारिश होने की संभावना जताई गई है।
विज्ञापन


किसानों को सताई चिंता
किसानों का कहना है कि हल्की बारिश फसलों के लिए ठीक है, लेकिन अगर तेज बारिश हुई तो सरसों और आलू की फसलों को नुकसान पहुंच सकता है। ओले गिरने से भी फसलें प्रभावित होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed