फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Guruji found eating Gutkha during SDM's inspection, suspended

Mathura News: एसडीएम के निरीक्षण में गुटखा खाते मिले गुरुजी निलंबित

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
Guruji found eating Gutkha during SDM's inspection, suspended
मथुरा। एसडीएम मांट के निरीक्षण में गुटखा खाते मिले प्रभारी प्रधानाध्यापक राजकुमार और सहायक अध्यापक संजय सिंह को बीएसए ने बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया। इस प्रकरण में राया के खंड शिक्षाधिकारी को जांच अधिकारी बनाया और संबंधित शिक्षकों से स्पष्टीकरण लेकर 15 दिनों के भीतर रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


बीते माह एसडीएम मांट और नौहझील खंड शिक्षाधिकारी ने प्राथमिक विद्यालय जरैलिया का औचक निरीक्षण किया। प्रभारी प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक कुर्सी पर बैठकर गुटखा खाते हुए मिले। विद्यालय में चारों गंदगी थी। इसके अलावा उपस्थिति पंजिका में सीएल लिखने के बाद ओवर राइटिंग कर उपस्थित अंकित करने जैसी कमियां भी पाई गईं। बीएसए सुनील दत्त ने बताया कि दोनों शिक्षकों के विरुद्ध इस तरह की शिकायत लगातार मिल रही थीं। इस पर उन्हें बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने का दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed