फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gunfire erupts at a women's music event;

Mathura News: महिला संगीत में बाउंसर की बंदूक से चली गोली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 15 Dec 2025 01:20 AM IST
विज्ञापन
Gunfire erupts at a women's music event;
वृंदावन। मथुरा गेट क्षेत्र स्थित एक धर्मशाला में महिला संगीत के दौरान सुरक्षा व्यवस्था के लिए लाए गए बाउंसर की बंदूक से अचानक चली गोली से पार्षद और युवती घायल हो गए। दोनों को छर्रे लगे हैं। गोली चलने से संगीत समारोह में अफरा तफरी मच गई। हालांकि इस मामले में आयोजकों की ओर से कोई पुलिस कार्रवाई नहीं की गई। मामले को रफा-दफा कर दिया गया।
विज्ञापन

घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। रात करीब नौ बजे मथुरा दरवाजा क्षेत्र स्थित एक धर्मशाला में महिला संगीत का कार्यक्रम चल रहा था। आयोजकों द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के लिए बाउंसरों को लगाया गया था। इस बीच एक बाउंसर की बंदूक की नाल जमीन की तरफ थी। भीड़ में बंदूक का ट्रिगर दब जाने से अचानक गोली चल गई। समीप खड़े नगर निगम के पार्षद के पैर में एक छर्रा और 22 वर्षीय युवती के पैर में दो छर्रे लगे। दोनों को छर्रे लगने से चोटें आईं, लेकिन यह गंभीर नहीं थीं। आयोजकों ने बाउंसरों को घटना के बाद हटा दिया। इसके बाद कार्यक्रम दोबारा से शुरू हो गया। पार्षद सुमित गौतम ने बताया कि बाउंसर की चूक के कारण गोली चली, लेकिन बड़ा हादसा होने से टल गया। इस घटना में कोई चोटिल नहीं हुआ। सीओ सदर संदीप सिंह का कहना है इस मामले की जानकारी नहीं है। घटना का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed