फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Guest house operator slapped the young woman

Mathura News: गेस्ट हाउस संचालक ने युवती में जड़ा थप्पड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 07 Aug 2026 01:37 AM IST
विज्ञापन
Guest house operator slapped the young woman
वृंदावन। चैतन्य विहार स्थित एक गेस्ट हाउस संचालक ने किराये पर लिए तीन कमरे की धरोहर राशि वापस मांगने पर युवती को थप्पड़ जड़ दिया। बचाव में जब उनके दोस्त का डंडे से सिर फोड़ दिया। युवती ने गेस्ट हाउस संचालक के विरुद्ध कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने घायल को अस्पताल भेज दिया और जांच शुरु कर दी है।
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ से वृंदावन घूमने आई युवती ने जनवरी माह में चैतन्य विहार स्थित एक गेस्ट हाउस में तीन कमरे किराये पर लिए। इसके लिए युवती ने दो लाख 75 हजार रुपये धरोहर राशि गेस्ट हाउस संचालक को दी थी। युवती ने पुलिस से की शिकायत में बताया कि गेस्ट हाउस संचालक ने तीन कमरे के स्थान पर दो कमरे दिए। जब युवती ने किराए पर कमरे न लेने पर धरोहर राशि गेस्ट हाउस संचालक से वापस मांगी तो वह उन्हें कई दिन तक टहलाता रहा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार शाम को युवती अपने माता-पिता और कोसीकलां निवासी दोस्त के साथ धरोहर राशि लेने के लिए गेस्ट हाउस पर पहुंची, तो गेस्ट हाउस संचालक ने युवती में थप्पड़ मार दिया। जब बचाव में उसका दोस्त आगे आया तो उसका भी लाठी से सिर फोड़ दिया। पीड़ित युवती और उसका परिवार केशव धाम पुलिस चौकी शिकायत लेकर पहुंचा। चौकी प्रभारी ने उन्हें कोतवाली भेज दिया। जहां पुलिस ने घायल युवक को अस्पताल भेजा और पीड़िता की तहरीर पर जांच शुरु का दी है। कोतवाली पुलिस ने बताया कि युवती की शिकायत पर जांच की जा रही है। घायल को अस्पताल भेजकर उपचार करा दिया है। जांच के बाद आरोपी के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed