{"_id":"6ab2d16687984f8078078cd7","slug":"guest-house-operator-attacked-for-opposing-open-defecation-mathura-news-c-29-1-mtr1025-611844-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: खुले में शौच का विरोध करने पर गेस्ट हाउस संचालक पर हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: खुले में शौच का विरोध करने पर गेस्ट हाउस संचालक पर हमला
विज्ञापन
मथुरा। स्वामी घाट पर खुले में शौच का विरोध करने पर गेस्ट हाउस संचालक और उनके परिवार पर जानलेवा हमला कर दिया। शहर कोतवाली क्षेत्र के सौरभ पैलेस गेस्ट हाउस के बाहर हुई घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
गेस्ट हाउस के बाहर कुछ श्रद्धालु महिलाएं बैठी थीं। इसी दौरान कुछ लोग खुले में शौच करने लगे। गेस्ट हाउस के कर्मचारी जगदीश और उनकी पत्नी रज्जो ने इसका विरोध किया। इस पर आरोपियों ने गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। कर्मचारी को पिटता देख गेस्ट हाउस संचालक योगेश चतुर्वेदी बीच-बचाव करने पहुंचे। आरोपियों ने योगेश चतुर्वेदी पर भी हमला कर दिया। हमलावरों से बचकर वह किसी तरह गेस्ट हाउस के अंदर पहुंच गए। आरोप है कि गेस्ट हाउस के पड़ोस में रहने वाले राधे बाबा, उसके बेटे अर्पित और अंकित उर्फ तुषार सहित 10 से 15 लोग गेस्ट हाउस में घुस गए।
उन्होंने योगेश चतुर्वेदी के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पिता पर हमला होता देख बचाने पहुंचे उनके बेटे बेटे गौरव, कान्हा और पत्नी अंजना चतुर्वेदी पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। घटना का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया। सीओ सिटी आशना चाैधरी ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद राधे बाबा, उसके बेटे अर्पित और अंकित उर्फ तुषार सहित 10 से 15 लोगों लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। मुख्य आरोपी राधे बाबा और उसके बेटे अर्पित को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।