{"_id":"67f96904df60c3c5b704a720","slug":"grp-will-take-the-person-who-stole-from-ac-coach-on-remand-mathura-news-c-369-1-mt11008-127839-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: एसी कोच में चोरी करने वाले को रिमांड पर लेगी जीआरपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: एसी कोच में चोरी करने वाले को रिमांड पर लेगी जीआरपी
विज्ञापन
मथुरा। ट्रेन के एसी कोच में चोरी करने वाले शातिर चोर को जीआरपी रिमांड पर लेकर उससे गहन पूछताछ और गिरोह में शामिल सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाएगी। पूर्व में हुई वारदात के बारे में विस्तार से जानकारी की जाएगी।
चोरी करने वाले ओडिशा निवासी फरहान तासीर खान को गिरफ्तार किया था। जीआरपी की टीम बृहस्पतिवार को उसे ट्रांजिक्ट रिमांड पर ओडिशा से लेकर आई थी। फरहान ने पंजाब एक्सप्रेस के एसी कोच में चोरी की थी। आरोपी ने डाॅक्टर के एटीएम का पासवर्ड पता कर खाते से एक लाख रुपये भी निकाल लिए थे। इसके साथ ही उसने मुरादाबाद में पेटीएम से 85550 व 17350 हजार रुपये जनसुविधा केंद्र संचालक के माध्यम से निकाल लिए थे। जीआरपी ने उसके कब्जे से 50 हजार रुपये बरामद किए थे।
जीआरपी थाना प्रभारी यादराम सिंह ने बताया कि फरहान का पुलिस कस्टडी रिमांड अदालत से लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि रिमांड पर लेकर उससे ट्रेनों में हुई अन्य चोरी की वारदात के बारे में जानकारी की जाएगी।
विज्ञापन
टीटी के खिलाफ की जाएगी कार्रवाई
ट्रेनों के एसी कोचों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले फरहान तासीर खान यात्रा का जनरल टिकट लेकर ट्रेन में सवार होता था। इसके बाद वह टीटी से सेटिंग कर जनरल टिकट के आधार पर एसी कोच में सवार हो जाता था। पंजाब मेल में चोरी की वारदात को अंजाम देने से पूर्व उसने यही किया था। जीआरपी थाना प्रभारी ने बताया कि फरहान में टीटी को पांच सौ रुपये देकर एसी कोच में सीट ले ली थी। उन्होंने बताया कि रुपये लेकर सीट देने वाले टीटी के बारे में जानकारी जुटा ली है।