फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   grp recovered 4 girls at station

अछनेरा से लापता चार छात्राएं मथुरा में मिलीं

Wed, 06 May 2015 12:02 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Wed, 06 May 2015 12:02 AM IST
विज्ञापन
घर से स्कूल के लिए निकली चार नाबालिग छात्राओं को मंगलवार को जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने बरामद कर उन्हें उनके परिवारीजनों के सुपुर्द कर दिया। चारों छात्राएं घूमने के उद्देश्य से यहां आई थीं।
विज्ञापन


अछनेरा स्थित एक कालोनी निवासी कक्षा दस की चार छात्राएं मंगलवार सुबह घर से स्कूल जाने के लिए निकली थीं। इसके बाद चारों ही स्कूल न जाकर मथुरा घूमने के लिए आ गईं। यहां आकर वह वृंदावन प्रेम मंदिर गईं। मंदिर बंद मिलने पर वह इधर-उधर घूमकर वापस रेलवे स्टेशन पर आ गईं।
विज्ञापन


यहां से वह कहीं और जाने का प्लान बना रही थीं। इसी दौरान स्टेशन पर घूम रहे जीआरपी इंस्पेक्टर पीके लवानिया ने चारों को बिना किसी अभिभावक के देखा तो उनसे पूछताछ की। घबराई लड़कियों ने सारी सच्चाई बयां कर दी। थाने लाकर उन्होंने चारों छात्राओं के परिवारीजनों को सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर परिवारीजन और अछनेरा पुलिस जीआरपी थाने आ गई। समाचार लिखे जाने के दौरान चारों को परिवारीजनों को सौंपने की प्रक्रिया चल रही थी। जीआरपी थाना प्रभारी पंकज लवानिया ने बताया कि चारों लड़कियां घूमने के उद्देश्य से मथुरा आई थीं। लड़कियों को परिवारीजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed