फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   GRP arrested another active member of fake note gang

Mathura News: जाली नोट गिरोह के एक और सक्रिय सदस्य को जीआरपी ने किया गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Jan 2023 06:41 PM IST
विज्ञापन
GRP arrested another active member of fake note gang
मथुरा। जीआरपी ने जाली नोट गिरोह के एक और सक्रिय सदस्य को दबोच लिया है। पकड़ा गया युवक गिरोह के प्रमुख सदस्य रौनक का साथी है और आर्टिफिशियल ज्वेलरी के धंधे की आड़ में जाली नोटों को चलाने और गिरोह को फंडिंग का काम करता था।
विज्ञापन

जीआरपी ने ९ दिसंबर २०२२ को जंक्शन से सवाई माधोपुर निवासी कलीमुल्ला, कोटा राजस्थान निवासी मोहम्मद तकीम उर्फ तकी और पटना बिहार निवासी रेलवे कर्मी धर्मेंद्र को गिरफ्तार किया था। गिरोह के प्रमुख सदस्य के रूप मेें जीआरपी ने १० दिसंबर को वाराणसी निवासी रौनक उर्फ मुकेश उर्फ टीपू को वाराणसी से गिरफ्तार किया था। उसके कब्जे से जाली नोट बनाने की मशीन तथा करीब सात लाख रुपये के जाली नोट भी बरामद किए थे।
विज्ञापन

जीआरपी की टीम ने शुक्रवार को मथुरा स्थित नये बस स्टैंड से दीपक पुत्र मान बहादुर निवासी चेबार, थाना देवगांव, आजमगढ़ हाल निवासी रुद्रऐश्वर्य थाना शिवपुर, वाराणसी को गिरफ्तार किया है। एसपी जीआरपी मोहम्मद मुश्ताक ने बताया कि दीपक ने रौनक को गिरोह चलाने के लिए आर्थिक मदद की थी। मशीन खरीदने से लेकर नोट छापने के लिए विदेशों से मंगाए जाने वाले अन्य सामान के लिए वह पैसों की मदद करता था। दीपक को पकड़ने में निरीक्षक जितेंद्र सिंह, हैड कांस्टेबल संजेश कुमार, लोकेश कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed