Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Greenery removed from the roof of Thakur Madan Mohan temple, stones placed

Mathura News: ठाकुर मदनमोहन मंदिर की छत से हटाई हरियाली, लगाए पत्थर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 19 May 2025 12:47 AM IST
विज्ञापन
Greenery removed from the roof of Thakur Madan Mohan temple, stones placed
मदन मोहन मंदिर का पहले का फोटो और वर्तमान का फोटो
वृंदावन। सप्त देवालयों में प्रमुख और वृंदावन की आध्यात्मिक पहचान माने जाने वाले ठाकुर मदनमोहन मंदिर की छत से हाल ही में हटाई गई हरियाली अब श्रद्धालुओं और ब्रजवासियों की चिंता का विषय बन गई है। मंदिर की छत पर वर्षों से उगी घास न केवल उसकी प्राचीनता और सौंदर्य को बढ़ा रही थी बल्कि श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र भी थी। अब घास हटाकर वहां पत्थर लगा दिए गए। इस कारण से लोगों को लग रहा है कि कॉरिडोर से मूल स्वरूप ही बदल जाएगा।
विज्ञापन

यह मंदिर पुरातत्व विभाग के संरक्षण में है, लेकिन हालिया बदलावों से ऐसा प्रतीत हो रहा है कि मंदिर के मूल स्वरूप और पर्यावरणीय सौंदर्य की उपेक्षा की जा रही है। ब्रजवासी इसे वृंदावन की पारंपरिक पहचान के विरुद्ध मानते हैं और आशंका जता रहे हैं कि कहीं यह परिवर्तन आने वाले समय में कॉरिडोर परियोजनाओं की तरह मंदिर की मौलिकता को प्रभावित न कर दे।
विज्ञापन


धार्मिक, ऐतिहासिक और स्थापत्य का संगम है मदनमोहन मंदिर
द्वादशादित्य टीले पर यमुना तट के समीप स्थित यह मंदिर न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि स्थापत्य की दृष्टि से भी अद्वितीय है। सनातन गोस्वामी की साधना स्थली रहे इस स्थान का ऐतिहासिक महत्व भी विशेष है। मंदिर का निर्माण लाल बलुआ पत्थर से हुआ है और इसका सिंहपौर द्वार मुगल और हिन्दू स्थापत्य का अनूठा समन्वय है। मंदिर में मौजूद कमल आकृति, सिंह प्रतिमाएं, वल्लरियां और ज्यामितीय नक्काशियां इसकी कलात्मक श्रेष्ठता का प्रमाण हैं। मंडप की झोपड़ीनुमा छत, मेहराबी द्वार और जगमोहन की नक्काशी इसे उत्तर भारत के अन्य मंदिरों से अलग पहचान देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाली की जगह पत्थर, क्या बदल रहा है मंदिर का मूल स्वरूप
कुछ समय पहले तक वृंदावन की गलियों, घाटों और मंदिरों में हरियाली स्वाभाविक रूप से दिखाई देती थी लेकिन अब यह हरियाली धीरे-धीरे खत्म होती जा रही है। ब्रजवासियों का कहना है कि आधुनिकता की दौड़ में मंदिरों की पारंपरिक छवि को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। ठाकुर मदनमोहन मंदिर की छत से घास हटाकर पत्थर लगाना इसी बदलाव की एक कड़ी है।

ब्रज संस्कृति शोध संस्थान के प्रशासनिक अधिकारी गोपाल शरण शर्मा ने कहा कि ब्रज की संस्कृति में वृक्ष, घास, मिट्टी और यमुना सब कुछ पूजनीय माने जाते हैं। मंदिर की हरियाली केवल सौंदर्य का हिस्सा नहीं थी, बल्कि वह ब्रज की भाव-परंपरा का प्रतीक थी। अब जबकि हरियाली हटाई जा रही है तो यह केवल एक दृश्य परिवर्तन नहीं बल्कि ब्रज की आत्मा पर चोट जैसी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed