फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Greater Flamingo

ग्रेटर फ्लेमिंगो की पसंदीदा जगह बनी मथुरा

Sun, 17 Jan 2021 06:29 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 17 Jan 2021 06:29 PM IST
विज्ञापन
Greater Flamingo
पानी में विचरण करते ग्रे फ्लेमिंगो। - फोटो : MATHURA
मथुरा/फरह। मथुरा की जोधपुर झाल वेटलैंड, छाता-कोसी के वेटलैंड्स और वृंदावन के यमुना के किनारे ग्रेटर फ्लेमिंगो की सबसे पसंदीदा जगह बन गई हैं। फोटोग्राफरों के लिए यह पक्षी खास हैं। फ्लेमिंगो देखने के लिए पक्षी प्रेमी गुजरात व महाराष्ट्र से यहां आ रहे हैं।
विज्ञापन

ये पक्षी आगरा के सूर सरोवर बर्ड सेंचुरी और भरतपुर के केवलादेव नेशनल पार्क भी पहुंचते हैं, लेकिन अब ग्रेटर फ्लेमिंगो का यहां से मोहभंग हो रहा है। जोधपुर झाल और छाता पर मानसून के स्वच्छ पानी का संग्रह और मिट्टी में मौजूद लवणीय तत्वों में नमक की मात्रा के कारण फ्लेमिंगो को भोजन की भरपूर उपलब्धता के कारण यह जगह फ्लेमिंगो को रास आ रही है। डॉ. केपी सिंह ने बताया कि उत्तर भारत में यह सर्दियों के प्रवास पर आते हैं। मार्च से वापस लौटना शुरू कर देते हैं। पक्षी विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह ने जोधपुर झाल वेटलैंड व छाता, कोसी स्थित वेटलैंड्स के रखरखाव और सुरक्षा के लिए डीएम, डीएफओ और सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलकर सुरक्षा एवं पानी के अभाव से होने वाली समस्याओं से अवगत कराया है।
विज्ञापन

अक्टूबर से जनवरी तक रुके फ्लेमिंगो
बायोडायवर्सिटी रिसर्च एंड डवलपमेंट सोसाइटी के अध्यक्ष एवं पक्षी विशेषज्ञ डॉ. केपी सिंह ने बताया कि जोधपुर झाल पर कई वर्षों से ग्रेटर फ्लेमिंगो आ रहे हैं। वर्ष 2018 से संस्था द्वारा इनकी निगरानी की जा रही है। वर्ष 2020 के 3 अक्तूबर से एक जनवरी तक फ्लेमिंगो के तीन समूह बारी-बारी से यहां ठहर कर जा चुके हैं। प्रत्येक समूह 20-25 दिन तक रुका है। पहले समूह में 8, दूसरे समूह में 16 और तीसरे में इनकी संख्या 100 से अधिक थी। छाता, कोसी स्थित वेटलैंड्स पर ग्रेटर फ्लेमिंगो का 12 सदस्यों का समूह रुका हुआ है। वृंदावन पर 4 फ्लेमिंगो का समूह रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed