फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Grandest Welcome Ever for Bageshwar Dham’s Sanatan Hindu Unity March

UP: बागेश्वर धाम सरकार की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा से गूंजेगा ब्रजभूमि का कोना-कोना, 13 नवंबर की जानें तैयारी

Tue, 11 Nov 2025 03:12 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Tue, 11 Nov 2025 03:12 PM IST
सार

श्रीबागेश्वर धाम सरकार धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री द्वारा दिल्ली से वृंदावन तक निकल जा रही श्रीबागेश्वर बांके बिहारी मिलन सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 13 नवंबर को सुबह 10:30 बजे कोटवन बॉर्डर से बृज की सीमा में प्रवेश करेगी। 

विज्ञापन
Grandest Welcome Ever for Bageshwar Dham’s Sanatan Hindu Unity March
Baba Bageshwar Dham - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के तत्वावधान में सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का ऐसा अभूतपूर्व स्वागत होगा, जैसा आज तक किसी भी यात्रा अथवा रैली या संत का ब्रज मंडल में नहीं हुआ होगा। ये कहना है ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के संरक्षक आचार्य मृदुल कांत शास्त्री का। 
विज्ञापन

 
ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के संरक्षक आचार्य मृदुल कांत शास्त्री और महामंत्री श्रीआर पांडे ने बताया कि इस अवसर पर 108 बटुक विप्र ब्राह्मणों द्वारा स्वस्तिवाचन तथा ब्रज  के प्राचीन देवालयों के गोस्वामी परिवारों की 11 महिलाओं द्वारा आरती, 21 ब्राह्मणों द्वारा एक साथ शंख ध्वनि तथा 11 तोपों के माध्यम से पुष्प वर्षा आदि कार्यक्रम बागेश्वर धाम सरकार के स्वागत में होंगे।
विज्ञापन

 
इस अवसर पर 10,000 से अधिक बृजवासी कोटवन टोल टैक्स बॉर्डर पर यात्रा का स्वागत करेंगे। विशेष रूप से जगतगुरु निंबार्क आचार्य पीठाधीश्वर श्याम शरण देवाचार्य जी श्री श्री जी महाराज ब्रज के बॉर्डर पर यात्रा का स्वागत करके धीरेंद्र कृष्णशास्त्री तथा सभी यात्रियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महाराज श्री का आगमन निंबार्क तीर्थ राजस्थान से वृंदावन धाम में हो चुका है। साथ ही इस रात्रि कोसी मंडी में यात्रा के रात्रि विश्राम स्थल पर आयोजित संत सम्मेलन की अध्यक्षता भी जगतगुरु श्री निंबार्क आचार्य श्री श्री जी महाराज के द्वारा की जाएगी।
 
न्यास के उपाध्यक्ष हरिमोहन गोस्वामी ने बताया है कि ब्रजमंडल की चार दिवसीय पदयात्रा हेतु ब्रज तीर्थ देवालय न्यास द्वारा उपाध्यक्ष सुनील सिंह को मुख्य संयोजक मनोनीत किया गया है। 
मान मंदिर सेवा संस्थान का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है।
 
मान मंदिर सेवा संस्थान के सचिव तथा ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के उपाध्यक्ष सुनील सिंह ने बताया कि मान मंदिर के तत्वाधान में संत रमेश बाबा के आदेश से संपूर्ण ब्रजमंडल में जो सैकड़ों प्रभात फेरिया निकाली जाती हैं, उन सभी प्रभात फेरियों के भक्ति एवं कार्यकर्ता प्रतिदिन हजारों की संख्या में अपनी अपनी भजन कीर्तन मंडलियों के साथ यात्रा में सम्मिलित होंगे।


सुमंत कृष्ण शास्त्री और राजू भैया ने बताया कि प्रतिदिन ब्रज तीर्थ देवालय न्यास के माध्यम से 25000 से अधिक बृजवासी यात्रा में सम्मिलित होंगे।  संत श्रीगिरी बाबा ने सभी बृजवासियों से 13 नवंबर को सुबह10:30 बजे कोटवन बॉर्डर पर जगतगुरु के साथ पदयात्रा का स्वागत करने के लिए आधिकारिक संख्या में पधारने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed