{"_id":"5bf575aabdec22694517ebfa","slug":"govt-will-soon-bring-ordinance-on-ram-mandir-says-bjp-s-gs","type":"story","status":"publish","title_hn":"राम मंदिर पर शीघ्र अध्यादेश लाएगी भाजपा सरकार: अनिल जैन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राम मंदिर पर शीघ्र अध्यादेश लाएगी भाजपा सरकार: अनिल जैन
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
Updated Wed, 21 Nov 2018 08:41 PM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल जैन का कहना है कि भाजपा सरकार ने महज चार वर्षों में जो कार्य किए हैं, जिन्हें अब तक कांग्रेस नहीं कर पाई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश विकास की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
राधारानी के दर्शन करने बरसाना पहुंचे डॉ. अनिल जैन ने बुधवार को पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार राम मंदिर पर शीघ्र ही अध्यादेश लाएगी। राम भाजपा के इष्ट हैं तथा करोड़ों लोगों के लिए आस्था के केंद्र हैं। 2019 में पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी।
विज्ञापन
उन्होंने वृंदावन में ठाकुर बांकेबिहारी के दर्शन किए। यहां पत्रकारों से उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में चौथी बार भाजपा की पूर्ण बहुमत की सरकार बनेगी। वे श्रीपाद बाबा की गौशाला और जगद्गुरु कृपालु परिषद अस्पताल भी पहुंचे।
विज्ञापन