{"_id":"63c69a608e8d303ed94f5764","slug":"govardhan-also-served-in-opposition-to-the-corridor-mathura-news-mtr5273447192-2023-01-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कॉरिडोर के विरोध में आए गोवर्धन के भी सेवायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कॉरिडोर के विरोध में आए गोवर्धन के भी सेवायत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवर्धन। वृंदावन में बिहारीजी कॉरिडोर के निर्माण का विरोध कर रहे सेवायत व व्यापारियों के साथ समर्थन में गोवर्धन गिरिराजजी के सेवायत भी आ गए हैं। मंगलवार शाम को दानघाटी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सेवायतों ने कॉरिडोर निर्माण के विरुद्ध आंदोलन को अपना समर्थन दिया। वृंदावन के सेवायतों के साथ संघर्ष में सहयोग करने की बात कही है।
मंगलवार को सेवायत राम कौशिक की अध्यक्षता में आयोजित सेवायतों की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कॉरिडोर निर्माण से वृंदावन का पौराणिक स्वरूप खत्म होगा वहीं सेवायत समाज की विरासत पर भी अतिक्रमण होगा। कालीचरण कौशिक ने कहा कि सरकार का काम विकास करना तो है लेकिन ब्रज के विकास में पौराणिकता का ध्यान रखना आवश्यक है। ब्रज के विकास में जितना योगदान ठाकुरजी का है उतना ही यहां के सेवायतों व नागरिकों का भी है। मनीष लंबरदार ने कहा कि वृंदावन का पौराणिक स्वरूप वहां की कुंज गलियों से है। कॉरिडोर बनने से वहां की पौराणिकता छिन जाएगी। शासन को वहां के सेवायत व व्यापारियों के साथ बैठक कर उनको सहमत करना चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है तो गोवर्धन के सेवायत आंदोलन में भागीदारी करेंगे।
बैठक में मुन्ना लाल शर्मा, गंगा प्रसाद कौशिक, बृजेंद्र बिहारी शर्मा, ओमी कौशिक, विजय कुमार शर्मा, गिरधारी लाल शर्मा, जितेंद्र पुरोहित, अशोक कौशिक मुनीम, हीरा लाल कौशिक, राकेश कौशिक, जमुना प्रसाद कौशिक, दीप चंद पुरोहित, सोनू पुरोहित, रामबाबू पुरोहित, जगदीश कौशिक, भूरा कौशिक, राम पुरोहित, कान्हा पुरोहित, छोटू कौशिक, हनी पाठक, भोला कौशिक आदि मौजूद रहे।