{"_id":"688135203aa06a51b10a86b7","slug":"goswami-community-prayed-at-the-birthplace-of-swami-haridas-ji-mathura-news-c-369-1-mt11010-133137-2025-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: स्वामी हरिदास जी की जन्मस्थली पर गोस्वामी समाज ने की प्रार्थना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: स्वामी हरिदास जी की जन्मस्थली पर गोस्वामी समाज ने की प्रार्थना
विज्ञापन
अलीगढ़ के खेरेश्वर मंदिर में मौजूद महिलाएं।
वृंदावन। प्रस्तावित कॉरिडोर परियोजना और सरकार द्वारा गठित मंदिर प्रबंधन न्यास के खिलाफ विरोध लगातार तेज होता जा रहा है। महिलाएं लगातार विरोध कर रही हैं। बुधवार को बांकेबिहारी मंदिर में भजन कीर्तन कर विरोध जताने के बाद हरिदास पुर खेरेश्वर महादेव, अलीगढ़ पहुंचकर प्रार्थना की। यह स्थल स्वामी हरिदास जी की जन्मस्थली के रूप में विख्यात है।
इस मौके पर सेवायत परिवार की महिलाओं और सेवायतों ने स्वामी हरिदास जी को स्मरण करते हुए ब्रज में बाहरी हस्तक्षेप और धार्मिक परंपराओं में सरकारी दखल के खिलाफ शांति पूर्ण विरोध व्यक्त किया। गोस्वामी समाज ने एक स्वर में कहा कि कॉरिडोर परियोजना ब्रज की मूल आत्मा और इसकी धार्मिक विरासत के विपरीत है।
इससे पहले गोस्वामी समाज ने वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर पर भजन-कीर्तन कर ब्रज कॉरिडोर के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। नीलम गोस्वामी, श्यामा गोस्वामी, रानी गोस्वामी, सुनीता गोस्वामी, सुमन गोस्वामी, रेनू गोस्वामी आदि मौजूद रहीं।