{"_id":"5fb40b7a8ebc3e9b9c28f541","slug":"goshala-mathura-news-agr4683121187","type":"story","status":"publish","title_hn":"गो रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गो रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने किया धरना-प्रदर्शन
विज्ञापन
राधाकुंड गोशाला में धरना-प्रदर्शन करते गोभक्त।
- फोटो : MATHURA
राधाकुंड (मथुरा)। कस्बे में स्थित सरकारी गोशाला से गोवंश की दुर्दशा को लेकर राष्ट्रीय गो रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर पंचायत कार्यालय पर ईओ का घेराव किया गया। गो रक्षक दल के कार्यकर्ताओं ने ईओ तथा गोवर्धन एसडीएम पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
सोमवार को राष्ट्रीय गो रक्षक दल के जिलाध्यक्ष नीटू सिंह के नेतृत्व में 25 से अधिक कार्यकर्ता सरकारी गोशाला पहुंचे। यहां व्याप्त अव्यवस्थाओं को देख गो रक्षकों में आक्रोश व्याप्त हो गया। आक्रोशित कार्यकर्ता गोशाला में ही धरने पर बैठ गए। इस दौरान एसडीएम व ईओ के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इसके बाद नगर पंचायत कार्यालय पहुंचकर ईओ महेंद्र कुमार का घेराव किया।
जिलाध्यक्ष नीटू सिंह ने बताया कि सरकारी गोशाला में गायों के लिए भूसा नहीं है। पानी में कीड़े पड़ रहे हैं। गायों के खाने के लिए नगर पंचायत द्वारा धान की पराली डाली जा रही है। इससे गाय कमजोर होकर दम तोड़ रही हैं। प्रदीप चौधरी ने कहा कि ईओ ने गलत रिपोर्ट डीएम को सौंपी है, जिसमें गोशाला में 200 मन भूसा, खल, चूनी आदि पर्याप्त मात्रा में होना बताया है। इस मौके पर कृष्ण मुरारी, धीरज कौशिक, विष्णु गोस्वामी, संदीप कौशिक, गौरव उपाध्याय, पंकज शुक्ला, बालकिशन शर्मा, श्रीराम कौशिक आदि मौजूद थे।