{"_id":"f1cabd48424842f77b3cfec0782f0964","slug":"gopastami-in-vrindavan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘गोपालन से मिलती सुख-समृद्धि और शांति’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘गोपालन से मिलती सुख-समृद्धि और शांति’
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
Updated Fri, 20 Nov 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपाष्टमी का पावन पर्व गुरुवार को धर्मनगरी में धूमधाम से मनाया गया। पंचायती गोशाला में कृष्ण-बलराम के साथ स्थानीय लोगों ने सैकड़ों गायों का पूजन किया।
सुबह गोमाताओं के साथ कृष्ण-बलराम की शोभायात्रा निकाली गई। इसके बाद गोशाला में गोचारण लीला का मंचन किया गया।
पंचायती गोशाला समिति के अध्यक्ष आशुतोष लोहिया ने कहा कि गोपालन से मानव के जीवन में सुख-समृद्धि और शांति आती है और गोपालन देश के कृषि क्षेत्र में अपना अलग स्थान रखता है।
सचिव राधा कृष्ण पाठक ने कहा कि गोमाता की पूजा करने से मानव को तैंतीस करोड़ देवी-देवताओं की पूजा का फल प्राप्त होता है।
कार्यक्रम में चंपालाल भुवालका, कृष्ण कुमार शर्मा, डा. सुरेश द्विवेदी और जयजय शर्मा उपस्थित रहे। मथुरा मार्ग पर स्थित श्रीकृष्ण गोशाला में भी ब्रजवासियों ने गोसंवर्धन और संरक्षण का संकल्प लिया।
विज्ञापन
गोसंरक्षण और संवर्धन पर आयोजित संगोष्ठी में क्षेत्रीय विधायक प्रदीप माथुर ने कहा कि गोपाल और गाय में कोई अंतर नहीं है। गोमाता से ही ब्रजभूमि की शोभा है।
भगवतशरण गौतम ने कहा कि निस्वार्थ भाव से गोमाता की सेवा करने से जीव को अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। इस अवसर पर महंत फूलडोल बिहारीदास, स्वामी रामदेवानंद सरस्वती, मधुसूदन महाराज, महंत बलराम बाबा, डा. जीतू जौहरी, सत्यप्रकाश शर्मा, रामबाबू शर्मा आदि उपस्थित रहे।