{"_id":"695c085121072bee770ec204","slug":"golu-arrested-after-encounter-mathura-news-c-412-1-mt21005-4005-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: गोलू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: गोलू मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
विज्ञापन
गोवर्धन। थाना पुलिस टीम सोमवार देर रात कार्रवाई करते हुए सचिन उर्फ गोलू को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। इस दौरान आरोपी गोली से घायल हुआ है। उसे पुलिस अभिरक्षा में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव देवसेरस से देश के विभिन्न राज्यों में फर्जी नंबरों से कॉल कर लोगों से साइबर फ्रॉड के जरिए आर्थिक नुकसान पहुंचाने की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। ये साइबर अपराधी खेतों में बैठकर फर्जी सिम से कॉल कर अलग-अलग तरीकों से लोगों को अपने जाल में फंसा कर ठगी का शिकार बना रहे थे। देर रात पुलिस को चैकिंग और गश्त के दौरान देवसेरस से गांठोली जाने वाले बंबे पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दिया। इस दौरान थाना पुलिस की कार्रवाई में मुठभेड़ के बाद देवसेरस निवासी सचिन उर्फ गोलू (20) को घायल अवस्था में गिरफ्तार किया गया है।
सीओ अनिल कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक अन्य बदमाश जावेद पुलिस टीम पर फायरिंग करता हुआ अंधेरे में भाग निकला। उधर, पुलिस ने पकड़े गए आरोपी के पास से बिना नंबर प्लेट की बाइक, 1 तमंचा, 1 जिंदा कारतूस, 2 खोखा कारतूस, 2 मोबाइल फोन बरामद किए हैं।