फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Golden Jubilee of mathura radio station

आज दिन सोने को भयौ महाराज...

Mon, 30 Jan 2017 12:12 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो, अमर उजाला मथुरा Updated Mon, 30 Jan 2017 12:12 AM IST
विज्ञापन
Golden Jubilee of mathura radio station
मथुरा रेडियो का गोल्डल जुबली समारोह
मथुरा आकाशवाणी के स्थापना दिवस पर आयोजित स्वर्ण जयंती समारोह में रंगारंग कार्यक्रम ‘आज दिन सोने को भयौ महाराज’ का शुभारंभ भागवत विदुषी कीर्ति किशोरी के मंगलाचरण गायन से हुआ। हिंदी-ब्रजभाषा काव्य गोष्ठी, महफिल-ए-मुशायरा भी हुआ। 
विज्ञापन


हिंदी-ब्रजभाषा काव्य गोष्ठी में डा. उमाशंकर राही ने ‘जिंदगी आग का दरिया है...’ से जहां श्रोताओं को सोचने को मजबूर किया, वही वरिष्ठ ब्रजभाषा कवि राधागोविन्द पाठक ने ‘दिव्य कीरत है तेरी-नेक नीयत है तेरी’ रचना से सभी को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन


काव्यगोष्ठी में कवि डा. सोहनलाल शीतल, ब्रजभाषा कवि डा. श्यामसुन्दर शर्मा ‘अकिंचन’ ने अपनी रचना रखी। गोष्ठी संचालक कवि जितेन्द्र विमल ने किया। इस दौरान विचार गोष्ठी ‘ब्रज क्षेत्र के विकास में आकाशवाणी की भूमिका पर वरिष्ठ प्रसारण कर्मी डा. मोहन स्वरुप भाटिया, डा. नटवर नागर, विजय आर्य ने विचार रखे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महफिल-ए-मुशायरा का आयोजन भी किया गया। इसमें शायर डा. सईद अहमद सईद, जनाब सईद आजमी, जनाब महेन्द्र सक्सेना हुमा और मुशायरे की निजामत कर रहें जनाब दिलशाद अहमद दिलशाद ने अपने कलाम, ‘अपने किरदार निभाती हैं बेटियां’ से सभी श्रोताओं को सोचने को मजबूर किया।


लोक गायिका शालिनी शर्मा और लोक गायक रामेश्वर दयाल शर्मा ने युगल गायन में लोकगीत ‘आज दिन सोने को भयौ महाराज’ प्रस्तुत किया। केंद्राध्यक्ष आकाशवाणी मथुरा राकेश शर्मा, कार्यक्रम प्रमुख डा. देवेन्द्र सारस्वत और कार्यक्रम अधिशासी ओपी सिंह ने स्वागत किया। कार्यक्रम संयोजक विजय सिंह नौलखा ने आभार व्यक्त किया। संचालन राधाबिहारी गोस्वामी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed