फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gold plated picture of Bharat Mata adorns Sangh office

Mathura News: भारत माता का स्वर्ण जड़ित चित्र संघ कार्यालय की शोभा बना

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gold plated picture of Bharat Mata adorns Sangh office
मथुरा। आरएसएस के कार्यालय में स्वर्णजड़ित चित्र के साथ पद्मश्री कृष्ण कन्हाई। - फोटो : mathura
वृंदावन। जाने-माने चित्रकार पद्मश्री कृष्ण कन्हाई द्वारा तैयार किया गया भारत माता का स्वर्ण जड़ित चित्र अब राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के नवनिर्मित दिल्ली कार्यालय की शोभा बढ़ा रहा है। यह भव्य चित्र तैयार करने में लगभग एक माह का समय लगा।
विज्ञापन

यह चित्र दिल्ली के झंडेवालान स्थित संघ के नए कार्यालय केशव कुंज में लगाया गया। लगभग 150 करोड़ रुपये की लागत से बने इस तेरह मंजिला भवन में आधुनिक सुविधाओं और पारंपरिक वास्तुकला का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। परिसर लगभग 3.75 एकड़ क्षेत्र में फैला है और निर्माण कार्य में आठ वर्षों का समय लगा।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि इस भव्य परियोजना में देशभर से 75,000 से अधिक लोगों ने आर्थिक सहयोग दिया। कार्यालय में एक समृद्ध पुस्तकालय भी स्थापित किया गया है, जिसमें 8500 से अधिक पुस्तकें संग्रहीत हैं। भारत माता के चित्र का अनावरण संघ के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले, सह सरकार्यवाह सुरेश सोनी और अनेक वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में किया गया। सुरेश सोनी ने पद्मश्री कृष्ण कन्हाई को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि पद्मश्री कृष्ण कन्हाई के चित्र पहले से ही संसद भवन, उत्तर प्रदेश विधानसभा, स्टैच्यू ऑफ यूनिटी (गुजरात), ग्वालियर एयरपोर्ट समेत कई प्रतिष्ठित भवनों की शोभा बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed