फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gold jita

50 मीटर दौड़ में ऊषा ने जीता गोल्ड

Fri, 18 Oct 2019 12:25 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 18 Oct 2019 12:25 AM IST
विज्ञापन
gold jita
मथुरा। बेसिक शिक्षा परिषदीय के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालयों के बालक एवं बालिकाओं की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का समापन गुरुवार को हो गया। स्वर्गीय मोहन पहलवान स्टेडियम गणेशरा में हुई प्रतियोगिताओं के प्राथमिक स्तर बालिका वर्ग की 50 मीटर दौड़ में ऊषा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 50 मीटर व 400 मीटर दौड़ में गोल्ड मेडल जीता। इसके अलावा सरस्वती ने भी दोनों ही प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल हासिल किया।
विज्ञापन

गणेशरा स्टेडियम में हुई एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के अंतिम दिन खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। 50 मीटर दौड़ में जहां ऊषा व सरस्वती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं अनीता ने ब्रांज मेडल पर कब्जा जमाया। 100 मीटर दौड़ में अनीता प्रथम, सरस्वती द्वितीय और काजल तृतीय रहीं। 400 मीटर में उषा प्रमथ, सरस्वती द्वितीय तथा लक्ष्मी तृतीय स्थान पर रहीं। लंबी कूद में सिमरन ने प्रथम, रानी द्वितीय और तनु तृतीय रहीं।
विज्ञापन

बालक वर्ग में 100 मीटर में गोपाल प्रथम, धीरज द्वितीय तथा अरुण तृतीय, 200 मीटर में गोपाल प्रथम, सुमित द्वितीय और प्रकाश ने तृतीय रहे। कबड्डी में बालिका और बालक वर्ग में चौमुहां प्रथम तथा मथुरा को द्वितीय स्थान मिला। योगासन में बालक एवं बालिकाओं में मथुरा ने प्रथम स्थान तथा गोवर्धन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। खो खो में बालिका वर्ग में चौमुहां और बालक वर्ग में मथुरा ब्लॉक प्रथम रहा। छाता को दूसरे स्थान से संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर निर्णायक मंडल में जिला पीटीआई प्रभु कांत उपाध्याय, सीमा शर्मा, पीटीआई प्रमोद सिंह, रोहताश सिंह, राजकुमार सिंह, इंद्रदेव तिवारी, संजीव आजाद, रीना सिंह, फतेह सिंह, हेमराज, जय उपाध्याय, कमल कुमार शर्मा, पुष्पेंद्र सिंह, प्रवीण शर्मा, दीपक तिवारी, मुकुल कांत ने निभाई। इस अवसर पर जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बामनिया एवं मुख्यालय खंड शिक्षा अधिकारी जेपी सुमन तथा बीईओ नंद गांव प्रमोद कुमार सिंह, उपाध्याय हरजीत सोलंकी, मुकेश, वीरेंद्र, हेमराज, पुनीत शर्मा, नृत्य गोपाल दुबे, अवधेश शर्मा, शशि शर्मा, अशोक सोलंकी, अशोक, राजेश शर्मा, राजीव रावत तथा मुकेश शर्मा थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed