फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   god keshav dev matter hearing today

आज होगी भगवान केशवदेव के केस की सुनवाई

Thu, 21 Jan 2021 11:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:03 PM IST
विज्ञापन
god keshav dev matter hearing today
मथुरा। भगवान केशवदेव द्वारा अपने भक्तगण महेंद्र प्रताप सिंह व अन्य के माध्यम से 13.37 एकड़ जमीन पर किए गए दावे पर सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में शुक्रवार को सुनवाई होगी। इस केस की अदालत में सुनवाई की पहली तारीख है। हालांकि अभी तक अन्य मामलों में कोर्ट में दावे दाखिल नहीं हो सके हैं। इस संबंध में सुप्रीमकोर्ट की अधिवक्ता रंजना अग्निहोत्री और मनीष यादव भी अदालत में दावा कर चुके हैं।
विज्ञापन

श्रीकृष्ण जन्मभूमि मुक्ति आंदोलन समिति के अध्यक्ष महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट और अन्य द्वारा विगत 23 जनवरी को सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में दावा दाखिल किया गया था। उन्होंने श्रीकृष्ण जन्म भूमि स्थित भगवान केशवदेव को वादी बनाकर दावा दाखिल किया है। यह पहला दावा है जो अदालत में स्वीकार किया गया। अब इस दावे पर सुनवाई की पहली तारीख शुक्रवार को है।
विज्ञापन

इसमें महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा यूपी सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड के चेयरमैन, शाही मस्जिद ईदगाह के सचिव, श्रीकृष्ण जन्म भूमि ट्रस्ट के ट्रस्टी और श्रीकृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान के सचिव को प्रतिवादी बनाया गया है। इस संबंध में महेंद्र प्रताप सिंह एडवोकेट ने बताया कि उन्होंने 13.37 एकड़ जमीन से शाही मस्जिद ईदगाह के हटवाने के उद्देश्य से दावा किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed