फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Goat born lamb through artificial insemination with laparoscope technique in Mathura

Mathura: लैप्रोस्कोप तकनीक से कृत्रिम गर्भाधान के जरिए बकरी ने जन्मा मेमना, वैज्ञानिकों ने नाम रखा अजायश

Wed, 07 Dec 2022 11:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 07 Dec 2022 11:34 AM IST
सार

केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने बड़ी सफलता हासिल की है। संस्थान में लैप्रोस्कोप तकनीक द्वारा कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से बकरी ने एक मेमने का जन्म दिया है। 

विज्ञापन
Goat born lamb through artificial insemination with laparoscope technique in Mathura
केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मथुरा के फरह स्थित केंद्रीय बकरी अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिकों ने बकरी में हैमीकृत (फ्रोजन) वीर्य का उपयोग कर लैप्रोस्कोप तकनीक द्वारा कृत्रिम गर्भाधान के माध्यम से बकरी के बच्चे (नर मेमना) को जन्म देने में सफलता प्राप्त की है। संस्थान के वैज्ञानिकों का दावा है कि इस तरह की यह पहली सफलता है। मेमना और उसे जन्म देने वाली बकरी पूरी तरह स्वस्थ है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इस तकनीक से बकरी पालन में विकास होगा। 

विज्ञापन


कृषि अनुसंधान परिषद के वैज्ञानिक पुष्पेंद्र शर्मा ने बताया कि लैप्रोस्कोप तकनीक से बकरी में छह जुलाई 2022 को सीमेंस गर्भाधान किया गया था। बकरी ने दो दिसंबर को मेमने को जन्म दिया। यह प्रयोग सफलता पूर्वक किया गया। दिसंबर माह में जन्मे नर मेमने का नाम संस्थान निदेशक डॉ. मनीष कुमार चेटली ने ‘अजायश’ रखा है। 
विज्ञापन


परियोजना प्रभारी डॉ. योगेश कुमार सोनी ने बताया कि दूरबीन तकनीक द्वारा कृत्रिम गर्भाधान तकनीक भेड़ एवं बकरियों में प्रयोग होने वाली नई पद्धति है। इसके द्वारा उच्च गर्भधारण दर के साथ-साथ उच्च कोटि के नर बकरों के वीर्य का अधिक से अधिक इस्तेमाल किया जा सकता है। इससे बकरी पालन और भी समृद्ध होगा। संस्थान के निदेशक डॉ. मनीष कुमार ने वैज्ञानिकों की सराहना की। शोध टीम में डॉ. एसडी खर्चे, डॉ. योगेश कुमार सोनी, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. रवि रंजन एवं डॉ. आर पुरुषोत्मन शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed