फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   GLA law student Raunak achieves a golden record at the national level.

Mathura News: जीएलए के विधि छात्र रौनक का राष्ट्रीय स्तर पर स्वर्णिम कीर्तिमान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 30 Sep 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
GLA law student Raunak achieves a golden record at the national level.
जीएलए के छात्र रौनक उपमन्यु को सम्मानित करते कॉलेज के पदाधिकारी।
मथुरा। जीएलए विश्वविद्यालय, मथुरा के विधि संकाय के अंतिम वर्ष के छात्र रौनक उपमन्यु ने अब तक देशभर के प्रतिष्ठित आईआईटी, आईआईएम और विश्वविद्यालयों में आयोजित 279 बहस (डिबेट) प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया है, जिनमें से 251 में प्रथम पुरस्कार जीतकर वे देश के पहले ऐसे छात्र डिबेटर बन गए हैं, जिन्होंने इतनी बार अव्वल रहकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।
विज्ञापन

गत दिवस दिल्ली आईआईटी में आयोजित संविधान सभा की बैठक में भी जीएलए के रौनक ने प्रथम पुरस्कार प्राप्त कर अपनी स्वर्णिम उपलब्धियों की श्रृंखला को और समृद्ध किया। इस वर्ष रौनक ने कुल 43 प्रतियोगिताओं में भाग लिया और सभी में प्रथम पुरस्कार जीता। इस साल रौनक ने दिल्ली विश्वविद्यालय के हिंदू कॉलेज में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाया। उन्हें केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने सम्मानित किया। इसके अतिरिक्त इंदौर इंस्टिट्यूट ऑफ लॉ में प्रथम पुरस्कार, आईआईटी दिल्ली में प्रथम पुरस्कार, इंडियन नेशनल कांग्रेस द्वारा आयोजित युवा संसद प्रतियोगिता में भी उन्होंने अव्वल स्थान हासिल किया, जहां उन्हें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला और सांसद राजीव शुक्ला ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अनूप कुमार गुप्ता ने कहा कि रौनक उपमन्यु ने अपने कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और अद्भुत वक्तव्य कौशल से न केवल जीएलए विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है, बल्कि ब्रजभूमि को भी राष्ट्रीय पटल पर पहचान दिलाई है। विधि संकाय के डीन प्रो. सोमेश धमीजा ने कहा रौनक उपमन्यु ने डिबेटिंग के क्षेत्र में जो सफलता हासिल की है, वह विधि शिक्षा और युवा संसद की परंपरा के लिए एक स्वर्णिम अध्याय है। रौनक का यह रिकॉर्ड पूरे छात्र समुदाय के लिए एक प्रेरणादायी उदाहरण है। रौनक उपमन्यु ब्रज प्रेस क्लब के अध्यक्ष डॉ. कमलकांत उपमन्यु एडवोकेट के सुपुत्र हैं। वि.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed