{"_id":"65906a36d45e47e85f03f754","slug":"giving-extra-time-to-studies-taking-help-from-experts-mathura-news-c-369-1-mt11003-6268-2023-12-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: पढ़ाई को दे रहे अतिरिक्त समय, विशेषज्ञों से ले रहे मदद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: पढ़ाई को दे रहे अतिरिक्त समय, विशेषज्ञों से ले रहे मदद
विज्ञापन
मथुरा। सीबीएसई बोर्ड की परीक्षा तिथियां आते हीं दसवीं के विद्यार्थी तैयारियों में जुट गए हैं। सभी ने अपने हिसाब से दिन व रात में पढ़ाई का रूटीन तय कर लिया है। पाठ्यक्रम का रीविजन करने के साथ ही विषय विशेषज्ञों की मदद ले रहे हैं। उधर, अभिभावक भी लाडलों का हर सहयोग कर रहे हैं। उनके खानपान का ध्यान रख रहे हैं।
सीबीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होकर 2 अप्रैल तक चलेंगी। दसवीं की परीक्षाएं 13 मार्च को ही खत्म हो जाएंगी। जिले में इस बार दसवीं की परीक्षा में 12271 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे। बोर्ड परीक्षाओं के लिए 30 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा कार्यक्रम जारी होते ही विद्यार्थियों ने परीक्षाओं की तैयारी तेज कर दी हैं। जहां पढ़ने के लिए अतिरिक्त समय दिया जा रहा है, आनलाइन भी विषय विशेषज्ञों की मदद ली जा रही है। ताकि किसी भी प्रकार की दिक्कत न आए।
- पढ़ाई के लिए अतिरिक्त समय देना शुरू कर दिया है। रात को देर तक व सुबह जल्दी उठकर पढ़ रहा हूं। कहीं दिक्कत आती है तो शिक्षकों से भी सहयोग ले रहा हूं।
विज्ञापन
- कृष्ण गौतम, अमरनाथ विद्या आश्रम
- गत वर्षों के पेपर के हिसाब से तैयारी कर रही हूं। कठिन प्रश्नों को बार-बार हल कर रही हूं, ताकि उनका अभ्यास हो सके। लिखने की प्रैक्टिस भी कर रही हूं।
- सोनम, केआरएसडी पब्लिक स्कूल लोहवन
- कठिन विषय जैसे गणित, अंग्रेजी, विज्ञान विषयों की तैयारी में अधिक समय दे रही हूं। टॉपिक को समझने के लिए टीचर्स की मदद ले रही हूं।
- प्रियांशी शुक्ला, केआरएसडी पब्लिक स्कूल लोहवन
सबसे आसान यूनिट का पहले अभ्यास करें
विद्यार्थी को जो विषय अथवा यूनिट सबसे आसान लगती हो, उसका सबसे पहले अभ्यास करे। जो कठिन लगता हो, उसका बाद में लगातार अभ्यास करें। जिस समय उन्हें पढ़ना अच्छा लगे, उसी समय पढ़ें। यह आवश्यक नहीं है कि सुबह जल्दी जागकर पढ़ने से ही अच्छे से याद होगा। लिखने का भी अभ्यास करें। ताकि समय से उनका पेपर हो सके। मुख्य बिंदुओं को हाईलाइट्स करें।
- अजय शर्मा (राष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त शिक्षक)