फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Give your blood sample to the district hospital today, you will get the report tomorrow

Mathura News: जिला अस्पताल में खून का सैंपल आज दे जाओ, रिपोर्ट कल मिलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 May 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Give your blood sample to the district hospital today, you will get the report tomorrow
मथुरा। जिला अस्पताल की खून जांच लैब में सैंपल देते मरीज। - फोटो : mathura
मथुरा। बदलता मौसम लोगों के स्वास्थ्य पर असर डाल रहा है। जिला अस्पताल की ओपीडी में प्रतिदिन 1450 से अधिक मरीज अलग-अलग बीमारी के पहुंच रहे हैं। इसमें से लगभग 350 से अधिक मरीजों की प्रतिदिन खून की जांच चिकित्सक लिख रहे हैं। मरीजों को जांच की रिपोर्ट दूसरे दिन मिल रही है, ऐसे में उन्हें परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की जांच लैब में मरीजों की जांच पहले से बढ़ी है। ओपीडी में सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक मरीजों की जांच लैब में हो रही है। सबसे ज्यादा बुखार के मरीजों की जांच चिकित्सक लिख रहे हैं। जांच के लिए मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण लंबी लाइनें भी लग रही है। ऐसे में अस्पताल की व्यवस्थाएं दुरुस्त नहीं हो पा रही हैं। सबसे ज्यादा महिला मरीजों को जांच के लिए परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

लैब स्टाफ ने बताया कि मरीजों की संख्या ज्यादा होने के कारण रिपोर्ट देरी से मरीजों को मिल रही है। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट आने में 24 से 36 घंटे का समय लग रहा है। सीनियर फिजीशियन डॉ. रवि महेश्वरी ने बताया कि इस समय मरीजों की संख्या बढ़ी है। ज्यादातर मरीजों की जांच कराकर उन्हें उपचार देना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा वायरल बुखार के मरीज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



लैब में स्टाफ कम होने से आ रही समस्या
जिला अस्पताल की लैब में स्टाफ कम होने के कारण मरीजों को खून के सैंपल से लेकर रिपोर्ट का इंतजार करना पड़ रहा है। एक-एक कर्मचारी को कई कार्य देखने पड़ रहे हैं। ऐसे में जांच रिपोर्ट देरी से बन पा रही है।

वर्जन

जिला अस्पताल में आने वाले सभी मरीजों की जांच हो रही है। संख्या ज्यादा होने के कारण पहले इनके सैंपल लिए जाते हैं फिर जांच के लिए लगाए जाते हैं। इसलिए मरीज परेशान नहीं हों इसके लिए दूसरे दिन आने पर रिपोर्ट दे रहे हैं। कई मरीजों को उसी दिन जांच रिपोर्ट भी मिल रही है।
- डॉ. नीरज अग्रवाल, सीएमएस, जिला अस्पताल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed