फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Girraj Valmiki withdrew the case

Mathura News: गिर्राज वाल्मीकि ने वापस लिया मुकदमा, किसानों से मांगी माफी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Girraj Valmiki withdrew the case
छाता। छाता शुगर मिल चालू करने की मांग को लेकर भूतपूर्व सैनिकों व किसानों के धरने में मंगलवार देर शाम बड़ा मोड़ आ गया। आंदोलनकारियों के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कराने वाले गिर्राज वाल्मीकि (कोसीकलां) ने खुद धरना स्थल पहुंचकर अपनी रिपोर्ट वापस लेने का ऐलान किया और हाथ जोड़कर किसानों से माफी मांगी।
विज्ञापन

भावुक होकर गिर्राज वाल्मीकि ने कहा, ‘मुकदमा दर्ज कराने के बाद मेरी अंतरात्मा गवाही नहीं दे रही थी। ऐसा लगा जैसे मुझसे बड़ा अपराध हो गया है और दिन-रात चैन छीन गया था।’ उन्होंने दावा किया कि मुकदमा के बाद उनके पास फोन आ रहे थे, जो इस कदम को गलत बता रहे थे। धरना स्थल से उन्होंने कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण पर निशाना साधा। सामाजिक कार्यकर्ता नरदेव चौधरी से अपील की कि वे जनता के बीच आकर इस आंदोलन से जुड़ें। किसानों और मजदूरों ने उनका स्वागत किया। एफआईआर वापस होने और इस राजनीतिक घटनाक्रम के बाद धरना दे रहे किसानों का हौसला और बढ़ गया है।
विज्ञापन

वही, अंतरराष्ट्रीय वैदिक प्रवक्ता स्वामी सच्चिदानंद ने जातिगत भेदभाव और राजनीतिक बयानों पर तीखा हमला बोला है। आंदोलनकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने समाज में फैली जातिवादी मानसिकता पर गहरा प्रहार किया। उन्होंने याद दिलाया कि भगवान राम ने स्वयं महर्षि वाल्मीकि के चरण स्पर्श कर उनका सम्मान किया था। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि भगवान राम ने माता सीता को महर्षि वाल्मीकि के आश्रम में ही आश्रय दिलाया था, जहां लव और कुश का जन्म हुआ और उनकी शिक्षा-दीक्षा संपन्न हुई। ऐसे में जाति के आधार पर ऊंच-नीच का भाव रखना मर्यादा पुरुषोत्तम के विचारों के विपरीत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही, उन्होंने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चर्चित बयान बटेंगे तो कटेंगे पर तंज कसते हुए सामाजिक एकजुटता और सौहार्द का संदेश दिया। इस दौरान कर्मयोगी ललित कुमार, जबर सिंह प्रधान, पंकज आर्य, किशन सिंह आर्य, महिपाल आर्य, भावना, वीरी सिंह समेत अन्य किसान मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed