फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   girls of Ukraine came to learn classical dance in vrindavan

शास्त्रीय नृत्य सीखने आईं यूक्रेन की छात्राएं

Thu, 20 Apr 2017 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा
अमर उजाला ब्यूरो, मथुरा Updated Thu, 20 Apr 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
girls of Ukraine came to learn classical dance in vrindavan
शास्‍त्रीय नृत्य सीखतीं यूक्रेन की युवतियां

विज्ञापन
स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य अकादमी की ओर से रमणरेती स्थित केशवकुंज में यूक्रेन की राजधानी कीव से आया छात्राओं का दल भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य का प्रशिक्षण ले रहा है। विदेशी छात्राएं यहां योग, अध्यात्म, सनातन हिंदू धर्म की बारीकियों की भी सीख रही हैं।

बांकेबिहारी मंदिर के सेवायत और समिति सचिव गोपी गोस्वामी ने बताया कि अकादमी के नृत्यगुरु अजीत सिंह के नेतृत्व में छात्रा आना, मरीना, तटयाना, एवलीना, वेलीयाना, स्वीट ऐना, ऐमीना कृष्ण लीलाओं से जुड़े कत्थक नृत्य की शैलियों का प्रशिक्षण ले रही हैं।
विज्ञापन


विदेशी छात्राओं में भारतीय शास्त्रीय संगीत के प्रति उत्साह देखते ही बन रहा है। वहीं योग गुरु ऐरीना के नेतृत्व में प्रतिदिन सुबह विदेशी छात्राएं भारतीय योग विद्या समझने के साथ विभिन्न आसनों को भी पूरी तन्मयता के साथ सीख रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि शास्त्रीय नृत्य एवं योग विद्या का प्रशिक्षण लेने के साथ विदेशी छात्राओं में सनातन हिंदू धर्म, अध्यात्म और भक्ति के प्रति रुचि विशेष रूप से नजर आ रही है। विदेशी छात्राओं का कहना है कि भारतीय शास्त्रीय संगीत, योग, धर्म, भक्ति और अध्यात्म के बारे में बहुत कुछ सुन रखा था और इन्हें करीब से जानने के लिए सभी बहुत उत्सुक थीं।


उन्हें स्वामी हरिदास संगीत एवं नृत्य अकादमी के माध्यम से इन्हें जानने का जो मौका मिला है, वह ईश्वरीय देन के समान है। इस अवसर पर गौरसुंदर विश्वास, शंकर उपाध्याय, गिरिराज सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed