फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Girlfriend burnt her lover alive along with her family members Police is investigating matter

पैसों के लिए इश्क का कत्ल: माशूका ने घरवालों के साथ प्रेमी को जिंदा जला दिया, लाश देख कांप गई लोगों की रूह

Tue, 27 Feb 2024 10:13 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, मथुरा
अमर उजाला, मथुरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 27 Feb 2024 10:13 PM IST
सार

पैसों के लिए इश्क का कत्ल कर दिया गया। माशूका ने घरवालों के साथ मिलकर प्रेमी को कार में जिंदा जला दिया। लाश देख लोगों की रूह कांप गई। 

विज्ञापन
Girlfriend burnt her lover alive along with her family members Police is investigating matter
Mathura: कार में जली मिली लाश... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मथुरा में कार में ट्रांसपोर्टर का शव जला मिला था। मामले में परिजन ने मृतक की प्रेमिका सहित चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मृतक के परिजन का आरोप है कि पुष्पेंद्र को साजिशन मथुरा बुलाकर हत्या के बाद कार में शव रखकर आग लगा दी। पुलिस हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन


फरह थाना क्षेत्र के दीनदयाल धाम से परखम जाने वाले मार्ग के पास नहर किनारे सोमवार सुबह एक जली कार में युवक का शव मिला था। कार के नंबर के आधार पर कार मलिक की पहचान अजय तोमर निवासी आगरा के रूप में हुई। उससे पूछताछ के बाद मृतक की पहचान पुष्पेंद्र यादव के रूप में हुई। वह कासगंज में ट्रांसपोर्ट का काम करता था। फिलहाल आगरा में रह रहा था। 

विज्ञापन

हत्या करके कार में शव जला दिया

उसके छोटे भाई देवेंद्र यादव ने रिपोर्ट में बताया कि पुष्पेंद्र की प्रेमिका और उसके चाचा व माता-पिता ने पुष्पेंद्र की हत्या करने के बाद शव को कार में जला दिया, ताकि यह दुर्घटना प्रतीत हो। उसने बताया है कि पुष्पेंद्र यादव उर्फ टिंकू कासगंज के साथ आगरा के कुबेरपुर, थाना एत्मादपुर में रहता था। 25 फरवरी की शाम वह संजय पैलेस पर भाई प्रवेंद्र कुमार उर्फ पिंकी और दोस्त रमन के साथ बैठा था। 

प्रेमिका के परिजन से मिलने गया 

पुष्पेंद्र ने अपनी कार खराब होने के कारण मित्र अजय तोमर के भाई विजय तोमर की कार ली। आगरा में ककरेटा निवासी प्रेमिका और उसके परिजन से मिलने चला गया। सोमवार सुबह करीब 10 बजे अजय तोमर ने फोन पर बताया कि फरह थाना क्षेत्र में पुष्पेंद्र को किसी ने कार सहित जला दिया है। इसके बाद वह परिजन सहित थाने पहुंचा। 
विज्ञापन

पहले दर्ज कराया था झूठा मुकदमा

देवेंद्र ने बताया कि पुष्पेंद्र ट्रांसपोर्ट का काम करता था। उसके ट्रकों में सहयोगी के तौर पर रहने वाले अवधेश यादव व भाई राजेश यादव से पुष्पेंद्र यादव के पारिवारिक संबंध थे। पुष्पेंद्र ने अवधेश यादव को साढ़े छह लाख रुपये पत्नी रीना यादव के सामने उधार दिए थे। रुपये ऐंठने के लिए वर्ष 2023 में अवधेश यादव ने अपनी पुत्री के माध्यम से पुष्पेंद्र के खिलाफ आगरा में झूठा मुकदमा दर्ज करवा दिया। जो अभी भी विचाराधीन है। 

25 फरवरी को पुष्पेंद्र इसी प्रकरण में ककरेटा निवासी अवधेश यादव से मिलने गया था। थाना प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed