{"_id":"67f211eeed182e8af00ce523","slug":"girl-robbed-a-retired-colonel-in-barsana-2025-04-06","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जीवनसाथी की तलाश में थे रिटायर्ड कर्नल...लड़की ने मिलने के लिए बुलाया, फिर हुआ कुछ ऐसा; बुलानी पड़ी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जीवनसाथी की तलाश में थे रिटायर्ड कर्नल...लड़की ने मिलने के लिए बुलाया, फिर हुआ कुछ ऐसा; बुलानी पड़ी पुलिस
Sun, 06 Apr 2025 11:02 AM IST
अरुन पाराशर
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: अरुन पाराशर
Updated Sun, 06 Apr 2025 11:02 AM IST
सार
सेना के रिटायर्ड कर्नल अपने लिए जीवनसाथी की तलाश कर रहे थे। वह मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए एक लड़की के संपर्क में आए। लड़की ने उन्हें मिलने बुलाया। मुलाकात के दाैरान लड़की रिटायर्ड कर्नल का पर्स लेकर गायब हो गई।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सेना के रिटायर्ड कर्नल बरसाना में ठगी का शिकार हुए। मैटि्मोनियल वेबसाइट जीवन साथी डॉट कॉम के माध्यम से रिटायर्ड कर्नल एक लड़की के सम्पर्क में आए थे। लड़की ने रिटायर्ड कर्नल को बरसाना बुलाया। जहां लड़की रिटायर्ड कर्नल का पर्स लेकर गायब हो गई। ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड कर्नल ने आरोपी लड़की के खिलाफ थाना बरसाना में मुकदमा दर्ज कराया।
ये भी पढ़ें- UP: धमाका और धूल का गुबार...किसी ने समझा भूकंप आया तो किसी को लगा बम फटा है, आगरा में दुकानें ढही; 13 तस्वीरें
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- UP: धमाका और धूल का गुबार...किसी ने समझा भूकंप आया तो किसी को लगा बम फटा है, आगरा में दुकानें ढही; 13 तस्वीरें
विज्ञापन
गुरुग्राम के रहने वाले सेना के रिटायर्ड कर्नल रजनीश सोनी जीवन साथी डॉट कॉम पर अपने लिए एक साथी तलाश रहे थे। इस दौरान जीवन साथी डॉट कॉम के माध्यम से उनकी मुलाकात मनी शर्मा नाम की लड़की से हुई। मनी शर्मा ने रिटायर्ड कर्नल रजनीश सोनी को मिलने के लिए बरसाना बुलाया था। जहां दोनों एक होटल में ठहरे।
ये भी पढ़ें-Agra Shops Collapse: मलबे से आ रही थीं कराहने की आवाजें; धूल कम हुई तो दिखा डरावना मंजर; देवदूत बनी पुलिस
ये भी पढ़ें-Agra Shops Collapse: मलबे से आ रही थीं कराहने की आवाजें; धूल कम हुई तो दिखा डरावना मंजर; देवदूत बनी पुलिस
विज्ञापन
इसके बाद भाई के एक्सीडेंट का बहाना बनाकर लड़की रिटायर्ड कर्नल रजनीश सोनी का पर्स लेकर गायब हो गई। पर्स में 12 हजार रुपए नगद, एटीएम कार्ड, सेना का कार्ड सहित जरूरी कागजात मौजूद थे। ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड कर्नल रजनीश सोनी ने आरोपी लड़की के खिलाफ थाना बरसाना में मुकदमा दर्ज कराया।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह बालियान ने बताया कि ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड कर्नल के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर उक्त मामले की जांच की जा रही है।
थाना प्रभारी निरीक्षक राजकमल सिंह बालियान ने बताया कि ठगी के शिकार हुए रिटायर्ड कर्नल के प्रार्थना पत्र पर मुकदमा दर्ज कर उक्त मामले की जांच की जा रही है।