{"_id":"69e710ba6d0be22c84043761","slug":"girl-harassed-brother-allegedly-abducted-and-brutally-assaulted-after-protest-2026-04-21","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: बहन से छेड़खानी करने पर युवक संग मारपीट, अपहरण की कोशिश; फिर इस हाल में छोड़कर भागे मनचले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: बहन से छेड़खानी करने पर युवक संग मारपीट, अपहरण की कोशिश; फिर इस हाल में छोड़कर भागे मनचले
Tue, 21 Apr 2026 11:22 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 21 Apr 2026 11:22 AM IST
सार
आगरा के ट्रांस यमुना क्षेत्र में छेड़छाड़ का विरोध करने पर नाबालिग छात्रा के भाई के अपहरण और मारपीट का आरोप सामने आया है। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना ट्रांस यमुना क्षेत्र में मनचलों ने रास्ते में एक नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर आरोपियों ने सात दिन बाद छात्रा के भाई का अपहरण की कोशिश की। उसे बेरहमी से पीटा और चौराहे पर फेंककर भाग निकले। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
Trending Videos
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि 12 अप्रैल को उनकी नाबालिग बेटी ट्यूशन पढ़ने जा रही थी। रास्ते में मोहल्ले के ही आर्यन चौहान, शिव चौहान, राघवेंद्र, मक्कू और गौरव ने उसका रास्ता रोक लिया। फब्तियां कसने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उसका हाथ पकड़कर दुपट्टा खींच लिया। छात्रा ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी मां और भाई को दी। शिकायत करने पर आरोपी पक्ष ने उनकी भी पिटाई कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोप है कि रविवार को पीड़िता का भाई टेढ़ी बगिया की ओर जा रहा था। तभी आरोपियों ने कार आगे खड़ी करके उसे भीतर खींच लिया। सूचना मिलते ही परिजन ने डायल 112 पर अपहरण की सूचना दी। आरोपियों ने युवक की बेरहमी से पिटाई की। इसके बाद एक चौराहे पर फेंककर फरार हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।