{"_id":"65089fa6bafd9ff8c00540d4","slug":"girl-caught-red-handed-while-stealing-in-banke-bihari-temple-mathura-news-c-29-1-mtr1018-135716-2023-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ी युवती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: बांकेबिहारी मंदिर में चोरी करते रंगेहाथ पकड़ी युवती
Tue, 19 Sep 2023 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Updated Tue, 19 Sep 2023 12:36 AM IST
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। बांकेबिहारी मंदिर में सोमवार सुबह दर्शन करने के दौरान हरियाणा की महिला श्रद्धालु का पर्स चोरी करते एक युवती को श्रद्धालुओं ने रंगेहाथ पकड़ लिया। लोगों की मदद से महिला श्रद्धालु ने युवती को पुलिस को सौंप दिया और उसके विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई है।
हरियाणा के यमुना नगर निवासी महिला सुदेश बाला परिजनों के साथ बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर रही थी, तभी मथुरा के टाउनशिप क्षेत्र निवासी एक युवती ने पर्स चोरी कर लिया। पर्स में 3 हजार रुपये और आधार कार्ड रखा था, तभी श्रद्धालु महिला ने आसपास के लोगों की सहायता से युवती को चोरी करते रंगेहाथ पकड़ लिया और कोतवाली पुलिस को सौंप दिया।
कोतवाली प्रभारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि युवती से चोरी के रुपये और आधार कार्ड बरामद हुआ है। उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जा रही है।