फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Girirajji will taste the divine Chhappan Bhog at Haripreet Dham

Mathura News: हरिप्रीतम धाम में अलौकिक छप्पन भोग चखेंगे गिरिराजजी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 29 Aug 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
Girirajji will taste the divine Chhappan Bhog at Haripreet Dham
नवनियुक्त पदा​धिकारी का स्वागत करते मुरारी अग्रवाल - फोटो : mathura
गोवर्धन (मथुरा)। गिरिराज तलहटी में इस बार अलौकिक छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव का मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग को बनाया गया है। अनमोल बंसल और बांके सोनी को संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आयोजन के दौरान पूरी तलहटी को हरिप्रीतम धाम का रूप दिया जाएगा।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को गिरिराज सेवा समिति की बैठक में संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने पटुका पहनाकर राघवेंद्र गर्ग को मुख्य संयोजक घोषित किया। अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष दीनानाथ ने की। मुख्य संयोजक राघवेंद्र गर्ग ने कहा कि वह इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और सहयोग से निभाएंगे। उन्होंने बताया कि छप्पन भोग के दर्शन के लिए देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार कोलकाता और ओडिशा के कारीगर भव्य राजमहल तैयार कर रहे हैं। वहीं सजावट थाईलैंड, मलेशिया और मॉरीशस से आए विशेष फूलों से होगी।
विज्ञापन

गिरिराज प्रभु को शुद्ध गाय के घी से बने करीब 21 हजार किलो छप्पन भोग अर्पित किए जाएंगे। महोत्सव के अंतर्गत चार सितंबर को दूध की धारा के साथ परिक्रमा, पांच सितंबर को पंचरत्नम महाभिषेक और शाम को स्वामी श्री हरिदास संगीत समारोह होगा। छह सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर सोने, चांदी और नवरत्नों से प्रभु का शृंगार किया जाएगा। शृंगार पंडित शरद मुखिया द्वारा राजाधिराज शैली में किया जाएगा। आयोजन की तैयारियों में समिति के महामंत्री अशोक कुमार आढ़ती, राजेंद्र कुमार सराफ, भगवान दास खंडेलवाल, कपिल अग्रवाल, नीरज गोयल, दिनेश, हरीश जैन सराफ, पंकज जौहरी, नितिन, विनय अग्रवाल आदि जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed