फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Giriraj seated in a swing made of gold and silver will taste the 56 bhogs

Mathura News: सोने-चांदी से बने हिंडोले में विराजमान गिरिराज चखेंगे छप्पन भोग

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 05 Sep 2025 12:45 AM IST
विज्ञापन
Giriraj seated in a swing made of gold and silver will taste the 56 bhogs
मथुरा। गोवर्धन की गिरिराज तलहटी में अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर को होने वाले अलौकिक छप्पन भोग में कृष्ण काल का स्वरूप देते हुए सोने-चांदी के वर्क और रत्नों से सजे हिंडोले में विराजमान होकर दर्शन देंगे। हिंडोले को सजाने के लिए बंगलरू से आर्टिस्ट आए हैं। इससे पहले डोले के साथ बृहस्पतिवार को दुग्ध धारा परिक्रमा संयोजक दिनेश मंगल, दीपक बाटी और दिनेश मार्बिल के नेतृत्व में गिरिराज का पूजन कर प्रभु को न्योता देने के लिए सप्त कोसी दुग्ध धारा परिक्रमा लगाई गई।
विज्ञापन


छप्पन भोग के लिए पौराणिक काल में प्रभु को प्रिय व्यंजन मोहन भोग, चंद्र भोग, अमृत भोग, मधु भोग, कंचन भोग, अनंत भोग जैसे 56 व्यंजन शुद्ध गाय के घी से विभिन्न शहरों से आए कारीगर बना रहे हैं। महाभिषेक सात नदियों का जल और कामधेनु गाय के पवित्र दूध से होगा। प्रभु का शृंगार सप्त रत्नों से होगा। भक्तों ने प्रभु को छप्पन भोग का न्योता देने को सप्तकोषीय दुग्ध धारा परिक्रमा लगाई।
विज्ञापन


इसी के साथ तीन दिवसीय छप्पन भोग महोत्सव की शुरुआत हो गई। 5 सितंबर को सुबह 10 बजे से पंचरत्नम महाभिषेक होगा। शाम को 7 बजे से स्वामी हरिदास संगीत समारोह में देश के प्रख्यात संतूर वादक अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजक गिरिराज सेवा समिति के संस्थापक मुरारी अग्रवाल ने बताया कि छप्पन भोग के दर्शन के लिए श्रद्धालु अपनी मनौती के लिए आते हैं। अलौकिक दर्शन अनंत चतुर्दशी 6 सितंबर को दोपहर 3 बजे से रात्रि 12 बजे तक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed