फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   General Manager reached the junction, gave the gift of development works worth 20 crores

Mathura News: महाप्रबंधक पहुंचे जंक्शन, 20 करोड़ के विकास कार्यों की दी सौगात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 12 Apr 2025 12:36 AM IST
विज्ञापन
General Manager reached the junction, gave the gift of development works worth 20 crores
मथुरा। रेलवे जीएम उपेंद्र चंद डीआरएम से जानकारी लेते हुए। रेलवे - फोटो : mathura
मथुरा। जंक्शन पर उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक उमेश चंद्र जोशी कान्हा की नगरी में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विकास का प्रस्ताव लेकर पहुंचे। उन्होंने डीआरएम तेज प्रकाश अग्रवाल के साथ निरीक्षण किया, इसके बाद ब्रजनगरी में बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए जंक्शन के तृतीय प्रवेश द्वार के पास पुनर्विकास कार्य के लेआउट प्लान के साथ जानकारी ली। उन्होंने बताया कि तृतीय प्रवेश द्वार पर 20 करोड़ रुपये के बजट से नया भवन, प्लेटफार्म, सर्कुलेटिंग एरिया, पार्क के अलावा अन्य कार्य होंगे।
विज्ञापन

महाप्रबंधक ने रेलवे अधिकारियों के साथ शुक्रवार सुबह को स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ, एक और तृतीय प्रवेश द्वार का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि यहां पर आने वाले देश-विदेश के श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं हो। जीएम ने कहा कि मथुरा से वृंदावन पुरानी रेलवे लाइन के स्थान पर लोगों की रोड बनाने की मांग थी, इस पर सांसद हेमा मालिनी ने रेल मंत्री को पत्र लिखकर सड़क बनाने की मांग की है। सांसद के पत्र पर रेलवे बोर्ड में विचार किया जा रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि वृंदावन रेल लाइन के स्थान पर सड़क बनेगी या रेलवे लाइन इसका निर्णय शीघ्र हो जाएगा। उन्होंने निरीक्षण के दौरान जंक्शन की साफ-सफाई को लेकर अधीनस्थों से नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि सफाई व्यवस्था में लापरवाही करने वाले ठेकेदार पर सख्त कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन



कुलियों ने जीएम को सौंपा ज्ञापन
जीएम उपेंद्र चंद जोशी से कुलियों ने मुलाकात कर अपनी समस्याओं से अवगत कराया। जीएम ने समाधान का आश्वासन दिया। कुली मुकद्दम पिंटू लाल, महेश, अलीशेर, ओमवीर, इकबाल, शकील, रामवीर, लक्ष्मण, कलम सिंह, राजू, शासी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed