फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gehoon kray kendr pahale din hee rahe soone, nahin aae kisaan

Mathura News: गेहूं क्रय केंद्र पहले दिन ही रहे सूने, नहीं आए किसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 18 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
gehoon kray kendr pahale din hee rahe soone, nahin aae kisaan
मथुरा। सरकारी गेहूं क्रय केंद्रों पर निरीक्षण करते अ​धिकारी। - फोटो : mathura
मथुरा। गेहूं की खरीदारी के लिए खोले गए सरकारी क्रय केंद्र पहले दिन ही सूने रहे। कोई भी किसान अपनी फसल को इन क्रय केंद्रों पर बेचने के लिए नहीं पहुंचा। शासन के आदेश के बाद जिले में कुल 88 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। अब तक 657 किसानों ने इन केंद्रों पर अपना पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन

सोमवार से जिले में किसानों की गेहूं की फसल की खरीदारी के लिए 88 क्रय केंद्र खोले गए हैं, लेकिन पहले दिन किसानों की अनुपस्थिति के कारण क्रय केंद्र सूने रहे। विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बरसात के कारण पकी हुई फसल गीली हो जाने के कारण किसानों ने अभी फसल नहीं काटी है। जिला खाद्य विपणन अधिकारी संतोष कुमार यादव ने बताया कि सरकार ने गेहूं का समर्थन मूल्य 2425 रुपये व इस पर 150 रुपये बोनस निर्धारित किया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गेहूं की सरकारी खरीद के लिए क्रय केंद्र सोमवार से खुल गए हैं। पहले दिन खरीद केंद्रों पर एक भी किसान तुलाई के लिए नहीं आया। खरीद के लिए कांटा लगने के अलावा अन्य सभी व्यवस्थाएं पूरी हो गई हैं। उन्होंने बताया कि खरीद केंद्र तो शुरू हो गए हैं, लेकिन अभी तक क्षेत्र में गेहूं की फसल कटाई नहीं होने से केंद्रों पर गेहूं की आवक शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed