फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   gathering of saints and sages will take place today at Durvasa Rishi Ashram

Mathura News: दुर्वासा ऋषि आश्रम में आज होगा साधु-संतों का मिलन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jan 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
gathering of saints and sages will take place today at Durvasa Rishi Ashram
कोसीकलांं। गांव कामर में चल रहे सहस्त्र चंडी महायज्ञ के दौरान बृहस्पतिवार को हजारों साधु-संत का मिलन होगा। आश्रम में संत सम्मान आयोजित कर उन्हें विदाई दी जाएगी। शुक्रवार को 52 पालों के भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इसमें करीब एक लाख श्रद्धालुओं के भाग लेने की उम्मीद है। यज्ञ परिसर को आठ वार्डाें में विभाजित कर जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने तैयारियों का जाएजा लिया।
विज्ञापन

दुर्वासा ऋषि आश्रम में 14 जनवरी से शुरू हुए सहस्त्र चंडी महायज्ञ के आठवें दिन संतों की विदाई का कार्यक्रम रखा गया है। आश्रम के महंत बलराम दास महाराज ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे से संत सम्मेलन होगा। इसमें दिल्ली, हरियाणा, यूपी, जम्मू काश्मीर, मध्यप्रदेश सहित 23 संतों के मंडल, आठ महामंडलेश्वर पहुंचेंगे। कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मीनारायण ने तैयारियों का जाएजा लिया। जिम्मेदारी बैनीवाल पाल के गांवों को दी गई है। पिछले तीन दिन से हलवाईयों के साथ करीब 200 कर्मचारी 45 भट्ठी पर व्यंजन बनाने में जुटे हुए हैं। इसमें 325 टीन देशी घी, 70 कुंटल बेसन, 100 कुंटल चीनी, 60 कुंटल आटा, 100 कुंटल से अधिक सब्जी से प्रसाद बनाया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed