Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Garuda Dhwaja Stambha to gleam with seven kilograms of gold

Mathura News: सात किलो सोने से दमकेगा 50 फीट ऊंचा गरुड़ ध्वज स्तम्भ

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 01:26 AM IST
विज्ञापन
Garuda Dhwaja Stambha to gleam with seven kilograms of gold
वृंदावन। श्री रामानुज संप्रदाय के लगभग 175 वर्ष पुराने दिव्य देश रंगनाथ मंदिर में स्थापित स्वर्ण जड़ित 50 फीट ऊंचे गरुड़ ध्वज स्तंभ के पुनरुद्धार का कार्य शुरू हो गया। इसमें सात किलो सोना लगेगा। शुभारंभ रविवार को दक्षिण भारतीय विद्वानों के सानिध्य में पूजन के साथ हुआ।
विज्ञापन

तीन दिवसीय बाल्यालम अनुष्ठान के बाद अब साल की लकड़ी एवं ताम्र पात्र से बने गरुड़ स्तंभ को सोने से मढ़ा जाएगा। फिलहाल इसके लिए जयपुर से पांच किलो सोना मंगाया गया है। उत्तर भारत इस रंगनाथ मंदिर को ब्रजवासी सोने के खंभे के मंदिर के नाम से भी लोग जानते हैं। मंदिर में भगवान गोदा रंगमन्नार के मुख्य गर्भगृह के सामने गरुड़ ध्वज स्तंभ है। श्री रामानुज संप्रदाय की दिव्य देश परंपरा के अनुसार यह भगवान के दर्शन की प्रथम सीढ़ी है। मान्यता है कि इसके शरणागत होकर ही भगवान को प्राप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन

साल और सागवान की लकड़ी से निर्मित 50 फीट ऊंचे स्तंभ पर सोने का बाह्य आवरण है। जोकि खुले स्थान में होने के कारण क्षरण होने लगा था। मंदिर के महंत गोवर्धन पीठाधीश्वर बालक स्वामी के निर्देश पर इसका पुनरुद्धार कराया जा रहा है। इसमें क्षरण हो चुके स्थान पर फिर से स्वर्ण मंडन किया जाएगा। मंदिर के पुजारी राजू स्वामी ने बताया कि दक्षिण के विद्वानों के आचार्यत्व में वैदिक अनुष्ठान किया गया। इस दौरान पुरोहित विजय मिश्र, रघुनाथ स्वामी, रंगा स्वामी, चौवी स्वामी, वासु स्वामी, आर कृष्णन, एम एल पांडे, शेषाचारी, राजन स्वामी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
साठ दिन का समय लगेगा
गरुड़ स्तंभ का कार्य दक्षिण भारत से आए लक्ष्मी नरसिम्हन के नेतृत्व में 10 अनुभवी लोगों द्वारा किया जाएगा। लक्ष्मी नरसिम्हन ने बताया कि वह दक्षिण भारत के कई प्रमुख मंदिरों में यह कार्य कर चुके हैं। सबसे पहले पाड़ बांधने के बाद यह देखा जाएगा कि स्तंभ में प्रयुक्त लकड़ी किस हाल में है, जिसके बाद स्वर्ण चढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसमें 60 से ज्यादा दिन का समय लग सकता है। मंदिर की सीईओ अनघा श्रीनिवासन ने बताया कि लगभग सात किलो सोने से पवित्र स्तंभ का स्वर्ण मंडन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed