फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Garden worker posted in Firozabad died during treatment

Mathura News: फिरोजाबाद में तैनात उद्यान कर्मचारी की उपचार के दौरान मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Mar 2025 12:18 AM IST
विज्ञापन
Garden worker posted in Firozabad died during treatment
मथुरा। तीन दिन पूर्व घायल हालत में मिले फिरोजाबाद के उद्यान विभाग के कर्मचारी की उपचार के दौरान सोमवार को मौत हो गई।
विज्ञापन


सदर बाजार थाना क्षेत्र के कचहरी कंपाउंड में निवासी देवी सिंह फिरोजाबाद के उद्यान विभाग में कार्यरत थे। 21 मार्च की शाम वह घर नहीं लौटे तो परिजन को चिंता हुई। उन्होंने तलाश की तो पता चला कि वह समय से कार्यालय से मथुरा के लिए निकले थे। इसके बाद फिरोजाबाद पुलिस को घायलावस्था में पड़े मिले थे। शरीर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर परिजन को जानकारी दी। परिजन फिरोजाबाद पहुंच गए। यहां से उन्हें वृंदावन के निजी अस्पताल में भर्ती कराया। सोमवार की दोपहर उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सदर थाना प्रभारी विदेश कुमार ने बताया कि उन्हें इस मामले में कोई जानकारी नहीं है। न ही उनके यहां कोई गुमशुदगी दर्ज हुई है न ही शव का पंचनामा भरा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed