{"_id":"6914d894cea4bb38160c9b8b","slug":"garbage-truck-drivers-boycotted-work-and-protested-mathura-news-c-369-1-mt11009-138526-2025-11-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: कूड़ा गाड़ी चालकों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: कूड़ा गाड़ी चालकों ने कार्य बहिष्कार कर किया प्रदर्शन
विज्ञापन
नगर निगम कार्यालय पर हंगामा करते उत्तर प्रदेश सफाई मजूदर एकता मंच पदाधिकारी व कर्मचारी।
मथुरा। उत्तर प्रदेश सफाई मजूदर एकता मंच के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने मांगे पूरी नहीं होने पर बुधवार को भूृतेश्वर स्थित नगर निगम कार्यालय पर कार्य बहिष्कार करके प्रदर्शन किया। इसमें कूड़ा गाड़ी चालक समेत अन्य कर्मचारी मौजूद रहे। उन्होंने जमकर नारेबाजी की और कूड़ा गाड़ियों की मरम्मत कराने की मांग की। करीब एक घंटे तक कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। नगर आयुक्त जग प्रवेश के आश्वासन के बाद दोपहर को कार्य पर लौटे।
जिलाध्यक्ष कामरेड उत्तमचंद ने कहा कि कार्यदायी संस्था नेचर ग्रीन टूल्स एंड कंपनी न कूड़ा गाड़ियों की मरम्मत कराती है और न कर्मचारियों को समय से वेतन भुगतान करती है। 60 से ज्यादा कूड़ा गाड़ी खराब हैं। अन्य सुविधाएं भी कर्मचारियों को नहीं दी जा रही हैं। उन्होंने आउट सोर्सिंग सेवा समाप्त करने, कूड़ा गाड़ियों की मरम्मत, 145 चालक व हेल्परों को शहरी आजीविका केंद्र में पंजीकृत करने और प्रत्येक माह के पहले सप्ताह में वेतन भुगतान करने की मांग की है। नगर आयुक्त ने उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। कहा कि कार्यदायी संस्था के पदाधिकारियों मांगे पूरे करने के लिए निर्देश दिए हैं। उनके आश्वासन के बाद सभी कर्मचारी अपने काम पर लौटे। हालांकि इस संबंध में आगामी दिनों में वार्ता होगी।
--
यहां से शुरू हुई गाड़ियों की मरम्मत की मांग
संगठन के पदाधिकारी रूपलाल सैनी ने बताया कि बीते दिनों जनरलगंज में कुछ कर्मचारी मृत गाय को लेने के लिए गाड़ी से गए थे। लौटते समय गाड़ी रेलवे ट्रैक पर बंद हो गई। चालक ने उसे चालू करने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसकी जानकारी रेलवे को लगी तो, रेलवे अधिकारियों ने निगम की गाड़ी जब्त कर ली और चालक को हिरासत में ले लिया। इससे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा गया और गाड़ियों की मरम्मत की मांग पर अड़ गए।