फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gangster carrying a reward of Rs 25 thousand arrested with a pistol

Mathura News: 25 हजार का इनामी गैंगस्टर तमंचे के साथ गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jun 2024 03:36 AM IST
विज्ञापन
Gangster carrying a reward of Rs 25 thousand arrested with a pistol
मथुरा। लूट, डकैती और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को जीआरपी टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से तमंचा और दो कारतूस बरामद हुए हैं। रेल यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बन चुके 25 हजार के इनामी गैंगस्टर को जीआरपी टीम ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। बिबरई थाना महुआ जिला मुरैना निवासी शिवम कटारा के खिलाफ जंक्शन जीआरपी थाने में 9 आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। सभी मुकदमे न्यायालय में विचाराधीन हैं। बताया जा रहा है कि आरोपी जमानत पर जेल से बाहर था। बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। तभी मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए जीआरपी टीम ने आरोपी शिवम कटारा को गेट नंबर तीन के पास स्थित शौचालय के नजदीक घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि आरोपी शिवम कटारा अपने गिरोह के साथ ट्रेन के अंदर और प्लेटफार्म पर आपराधिक वारदातों को अंजाम देता था। आरोपी के खिलाफ जीआरपी थाने में डकैती, लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। आरोपी पूर्व में जेल जा चुका है। आरोपी को गिरफ्तार करने वाली टीम में एसएसआई कुलवीर सिंह तरार, एसआई गौरव कुमार वर्मा और एचसीपी रविशंकर और राहुल कुमार शामिल रहे।
विज्ञापन

खतरनाक है शिवम कटारा का गिरोह
शिवम कटारा का गिरोह बेहद खतरनाक है। थानाध्यक्ष संदीप तोमर ने बताया कि गिरोह में शामिल सदस्य हार्ड कोर अपराधी हैं। ये गिरोह ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों को अपना शिकार बनाते हैं। मौका मिलते ही रेल यात्रियों के साथ चोरी और लूट की वारदातों को अंजाम देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन -
25 हजार के इनामी गैंगस्टर शिवम कटारा को तमंचे कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ जंक्शन जीआरपी थाने में 9 मुकदमे दर्ज हैं।
-आदित्य लांग्हे, एसपी जीआरपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed