Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Ganges water supply cut off to two wards

Mathura News: दो वार्डों की गंगाजल आपूर्ति बंद, गहराया पेयजल संकट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jan 2026 12:08 AM IST
विज्ञापन
Ganges water supply cut off to two wards
मोहन नगर में आरओ का पानी खरीदते लेाग। 
मथुरा। गंगाजल की पेयजल लाइन की मरम्मत होने के कारण दो दिन से दो वार्डों में पानी का संकट गहरा गया है। पानी के टैंकर नहीं पहुंचने से इन क्षेत्रों के लोग खरीदकर पानी पी रहे हैं। दोनों वार्डों में आज भी यही हाल रहेगा। शनिवार से गंगाजल आपूर्ति शुरू होगी।
विज्ञापन

इंदौर की घटना के बाद जलकल विभाग सतर्क हो गया है। विभाग द्वारा पेयजल लाइनों के साथ ओवरहेड टैंक और जलाशयों की सफाई कराई जा रही है। इसी कड़ी में भूतेश्वर से वृंदावन की ओर आने वाली गंगाजल पेयजल लाइन की सफाई बुधवार से शुरू हो गई है। इस लाइन से बिरला मंदिर के पास वार्ड 45 के कृष्णपुरम, मोहन नगर, किशोरी नगर और वृंदावन के वार्ड-34 में गोरा नगर के कुछ क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति होती है।
विज्ञापन

पेयजल लाइन की सफाई के कारण इन वार्डों में जल संकट गहराने लगा है। लोग निजी संसाधनों से पेयजल आपूर्ति कर रहे हैं या फिर पीने के लिए पानी खरीद रहे हैं। टेंपों वाले प्रतिदिन इस क्षेत्र में पानी सप्लाई कर रहे हैं। वह 20 लीटर पानी के एवज में लोगों से 10 रुपये वसूल रहे हैं। स्थानीय पार्षद पति मुनेश कुमार दीक्षित से बताया कि पेयजल लाइन की मरम्मत के कारण यह समस्या आ रही है। हालांकि 16 जनवरी के बाद गंगाजल की पेयजल लाइन चालू हो जाएगी। जलकल विभाग के महाप्रबंधक अनवर ख्वाजा ने बताया कि इन क्षेत्रों में टैंकरों से पानी की व्यवस्था की गई है। समाजसेवी प्रमोद गर्ग कसेरे ने कहा कि अगर किसी को पानी जरूरत है तो वह मोबाइल नंबर 9837080300 और 8218593702 पर संपर्क कर सकते हैं। टैंकर के माध्यम से पानी की आपूर्ति कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed