{"_id":"6556689d0590e8fd6a0781e4","slug":"ganga-water-not-available-work-was-done-with-salt-water-mathura-news-c-369-1-mt11001-3807-2023-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura News: नहीं मिला गंगा जल, खारे पानी से चलाया काम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura News: नहीं मिला गंगा जल, खारे पानी से चलाया काम
विज्ञापन
मथुरा। बुलंदशहर स्थित पालड़ा झाल से गंगाजल की आपूर्ति बंद होने से मथुरा-वृंदावन में पेयजल संकट खड़ा हो गया है। बृहस्पतिवार को 55 हजार से अधिक घरों के लिए पीने योग्य जल की आपूर्ति रुक गई है। इस स्थिति में लोगों ने गंगाजल के अभाव में खारे पानी या फिर नलकूप के पानी से ही काम चलाया। जल निगम के मुताबिक इस समस्या का शुक्रवार शाम तक समाधान होने की उम्मीद है।
जल निगम के अधिशासी अभियंता सुजीत कुमार ने बताया कि बुधवार को बुलंदशहर से गंगाजल की आपूर्ति बंद होने का संदेश मिला था। इस कारण बृहस्पतिवार को मथुरा-वृंदावन के 27 वार्ड में के 55 हजार से अधिक घरों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। बड़ी संख्या में लोगों ने खारे पानी से काम चलाया है, वहीं अन्य ने पीने के पानी की व्यवस्था अन्य विकल्पों से की।
लाला नवल किशोर नलकूप पर पानी भरने वालों की भीड़ लगी रही। सहायक अभियंता जलकल हेमेंद्र गौतम ने बताया कि उम्मीद है कि शुक्रवार शाम तक गंगाजल मिल सकता है। बृहस्पतिवार को कई स्थानों पर मांग के अनुरूप पानी के टैंकर भी भेजे गए। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब तक सप्लाई सुचारू नहीं हो जाती है, वे भंडारित पानी का मितव्यवता से इस्तेमाल करें।