फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gang that defrauded woman of 2.4 crore through digital arres' scheme busted

Mathura News: डिजिटल अरेस्ट करके 2.4 करोड़ की ठगी करने वाले गैंग का खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jan 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Gang that defrauded woman of 2.4 crore through digital arres' scheme busted
मथुरा पुलिस द्वारा पकड़े गए साइबर अपराधी।
मथुरा। रिफाइनरी क्षेत्र की महिला को साइबर ठगों ने सीबीआई अधिकारी बनकर मनी लॉड्रिंग में फंसे होने की बात कहकर कई घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखा। इसके बाद उनके खातों से दो करोड़ चार लाख रुपये हड़प लिए। साइबर सेल ने आगरा की महिला सहित पांच ठगों को गिरफ्तार किया है। सरगना राजस्थान का है। उनसे सिम, मोबाइल सहित अन्य सामान बरामद किया है।
विज्ञापन

एसपी क्राइम अवनीश मिश्रा ने बताया कि रिफाइनरी क्षेत्र की रहने वाली एक महिला के साथ 23 दिसंबर, 2025 को 2.4 करोड़ की ठगी की गई। पीड़िता ने बताया था कि साइबर ठगों ने खुद को सीबीआई और क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताकर धमकाया। हांगकांग के नंबर से कॉल किया गया था। बताया कि उनके आधार व सिम का इस्तेमाल मनी लॉड्रिंग में किया गया। बैंक खातों की जांच करने के नाम पर डिजिटल अरेस्ट करके रखा और फर्जी नोटिस भेजे। साइबर सेल की टीम ने जांच के बाद आगरा की महिला, जोधपुर के राम विश्नोई उर्फ रमेश, आवास विकास कॉलोनी, सेक्टर चार के राहुल मगलानी, सेक्टर छह आवास विकास कॉलोनी के लक्ष्य अग्रवाल, गांव सहारा, किरावली के पुनीत सोलंकी को गिरफ्तार किया। उनके पास से 9 मोबाइल, 9 सिम कार्ड, 9 एटीएम कार्ड, तीन पेनकार्ड, दो आधार कार्ड व 11 बैंक खातो के विवरण बरामद किए। एसपी क्राइम ने बताया कि गैंग का सरगना विश्नोई है, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ ठगी की। आरोपियों के एक अन्य साथी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन



पीड़िता के 46 लाख रुपये खातों में होल्ड कराए
मथुरा। एसपी क्राइम ने बताया कि जिस गैंग ने वारदात को अंजाम दिया है। उस गैंग के विरुद्ध एनसीआरबी पोर्टल पर एक दर्जन से अधिक शिकायतें दर्ज हैं। शातिर अभी तक करोड़ों रुपये की ठगी लोगों से कर चुके हैं। आरोपियों के सभी बैंक खातों की जांच की जा रही है। पुलिस ने पीड़ित महिला से ठगी रकम में से 46 लाख रुपये होल्ड कराए हैं। उन्होंने बताया कि गैंग का एक सदस्य अभी हाथ नहीं आया है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed