फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mathura News ›   Gang Selling Ethanol-Blended Petrol Busted

Mathura News: पेट्रोल में एथेनॉल मिलकार बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2026 02:09 AM IST
विज्ञापन
Gang Selling Ethanol-Blended Petrol Busted
मथुरा। पुलिस ने पेट्रोल में एथेनॉल मिलाकर बाजार में बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस, आबकारी विभाग और जिला पूर्ति विभाग की संयुक्त टीम ने ढाबा संचालक समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ढाबे पर टैंकरों को खड़ा करके आरोपी एथेनॉल निकालकर पेट्रोल में अपमिश्रित कर बाजार में बेचते थे। उनके कब्जे से चार टैंकर व 300 लीटर अपमिश्रित पदार्थ समेत अन्य सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, बुधवार रात जमुनापार क्षेत्र में ब्रजवासी ढाबा पर टैंकरो से एथेनॉल निकालने की सूचना मिली थी। पुलिस समेत जिलापूर्ति विभाग ने मौके पर पहुंचकर छापा मारा। पुलिस को देखकर आरोपी भागने लगे। हालांकि पुलिस ने सभी को दबोच लिया। इसमें ढाबा संचालक अलीगढ़ के इगलास थाना क्षेत्र के लालगढ़ी निवासी भूरा उर्फ मनोज, आगरा, फतेहपुर सीकरी के थाना किरावली के ग्राम सामरा निवासी राजेंद्र प्रसाद उर्फ बबलू, अमरोहा के हसनपुर थाना क्षेत्र के खरसौली निवासी ओमपाल, मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के हुमांयू नगर निवासी अंसार और बुलंदशहर के आहार थाना क्षेत्र सिहालीनागर निवासी प्रमोद कुमार शामिल हैं। ढाबा संचालक गिरोह का मास्टरमाइंड है और टैंकर चालकों की मिलीभगत से सिंडिकेट चल रहा था।
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि बिजनौर शुगर मिल से एथेनॉल के टैंकर रिफाइनरी के लिए आते हैं। चालक लक्ष्मीनगर गोकुल रोड पर ब्रजवासी ढाबा पर अपने-अपने टैंकरों को रोकते थे और रात में एथेनॉल निकालते थे। जिलापूर्ति अधिकारी संजीव सिंह ने बताया कि पूर्ति निरीक्षक की तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ जमुनापार थाने में विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। इसके बाद पुलिस ने पांचों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
भरतपुर ले जाते थे एथेनॉल
आरोपी ने पूछताछ में बताया कि ने बताया कि टैंकरों से एथेनॉल निकालने के बाद ईको कार से राजस्थान के भरतपुर जिले में भेजा जाता था। वहां इसे पेट्रोल में मिलाकर बाजारों में खपाया जाता था। आरोपी कई सालों से यह खेल कर रहे थे। पुलिस ने ईको कार, चार टैंकर, 300 लीटर अपमिश्रित पदार्थ व टैंकरों से तेल निकालने के उपकरण पाइप आदि सामग्री बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed